फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   फौजी ने शादी का झांसा देकर विधवा का शोषण किया

फौजी ने शादी का झांसा देकर विधवा का शोषण किया

Sat, 22 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
फौजी ने शादी का झांसा देकर विधवा का शोषण किया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। विधवा को शादी का झांसा देकर सेना का जवान दो साल तक शोषण करता रहा। पीड़िता के दो बच्चे हैं। फौजी पीड़िता से उसके पति की संपत्ति बैनामा कराना चाहता था। पीड़िता ने इसके लिए इनकार कर दिया। अब फौजी पीड़िता और उसके बच्चों को साथ में रखने से इनकार कर रहा है। शनिवार को पीड़िता ने महिला थाने में प्रार्थना-पत्र दिया है। जिसमें शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप लगाया है।

पिहानी कोतवाली क्षेत्र निवासी पीड़ित महिला ने शनिवार को महिला थाना में तहरीर दी। बताया कि करीब 15 साल पहले उसकी शादी सांडी थाना क्षेत्र से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। करीब 4 साल पहले पति की मौत हो गई थी। बताया कि ससुराल पक्ष का युवक फौज में है। करीब दो साल पहले उसके साथ शादी का प्रस्ताव रखा था । उसका कहना था कि वह उसके दोनों बच्चों की बेहतर परवरिश करेगा। उसने शहर में कि राए पर कमरा लेकर बच्चों के साथ रख दिया था। इस दौरान वह जब भी छुट्टी पर आता उसके साथ संबंध बनाता रहा। कुछ दिन पहले उसने शादी की बात कही थी। इस पर उसने शहर के बाबा मंदिर में उसके शादी भी की थी। कुछ दिन पहले उसने पति के हिस्से की जमीन उसके नाम करने को कहा था। पीड़िता का कहना है कि फौजी ने पति की जमीन बैनामा करने को कहा था। इसके लिए मना उसने कर दिया । अब फौजी शादी की बात से इंकार कर रहा है। इसके अलावा पति की पैतृक संपत्ति उसके नाम बैनामा करने पर ही उसे साथ में रखने की बात कह रहा है। पीड़िता ने फौजी पर शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप लगाया है। एसओ कनकलता दुबे ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वसन दिया है।
विज्ञापन


- फौजी ने शादी का झांसा देकर किया विधवा का शोषण
- युवक ने शादी से किया इनकार
- पीड़िता ने महिला थाने में दी तहरीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed