फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   50 rs me pravesh dilane wala teacher nilambit

50 रुपये में प्रवेश दिलाने वाला सहायक अध्यापक निलंबित

Wed, 22 Jul 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
50 rs me pravesh dilane wala teacher nilambit
50 रुपये में प्रवेश दिलाने वाला सहायक अध्यापक निलंबित
विज्ञापन

शिकायत पर बीएसए ने कराई थी मामले की जांच
बीईओ ने पूछताछ के बाद सभी अभिभावकों को लौटाए रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बच्चों से 50-50 रुपये लेकर स्कूल में प्रवेश कराने वाले सहायक अध्यापक को जांच के बाद निलंबित कर दिया गया है। पिहानी विकास खंड के ग्राम राभा उच्च प्राथमिक विद्यालय का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि उन्हें एक अभिभावक शिव शक्ति त्रिपाठी से शिकायत मिली कि पिहानी के ग्राम राभा उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक पवन कुमार द्वारा बच्चों से 50-50 रुपये लेकर प्रवेश दिलाया जा रहा है। रुपये न देने वालों को प्रवेश ही नहीं मिल रहा है। शिकायत पर इसकी जांच खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह राना को दी। जिसके बाद उन्होंने अभिभावकों से पूछताछ की। जांच में शिकायत सही पाई। इस बात की पुष्टि इंचार्ज प्रधानाध्यापक ईश्वर अली ने भी की। आख्या मिलने पर सहायक अध्यापक पवन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें बीआरसी पिहानी से संबद्ध किया गया है। बीईओ के माध्यम से सभी अभिभावकों को पैसे लौटा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को प्रवेश प्रक्रिया पर नजर रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed