{"_id":"69a31df99cd9fece0b0a062c","slug":"50-quintals-of-cannabis-ordered-on-a-license-for-15-quintals-fir-against-two-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-145728-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 15 क्विंटल के लाइसेंस पर मंगाई 50 क्विंटल भांग, दो के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 15 क्विंटल के लाइसेंस पर मंगाई 50 क्विंटल भांग, दो के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
फोटो-01- आयुर्वेदिक दवा बनाने वाली फैक्टरी में डीसीएम में लदी भांग की जांच करते पुलिसकर्मी। संव
हरदोई। शहर कोतवाली अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र में स्वामी ओम आयुर्वेदिक कंपनी के नाम से संचालित फैक्टरी में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारा। शनिवार को हुई कार्रवाई के दौरान यहां लगभग 50 क्विंटल भांग बरामद हुई। कंपनी के पास 1500 किलोग्राम भांग का ही लाइसेंस है। यह क्षमता भी पूरे वर्ष के लिए है। इससे इतर फैक्टरी में घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग भी पाया गया है। दोनों ही मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी शहर कोतवाली में दर्ज की गई है। फैक्टरी में बिजली कनेक्शन की भी जांच की गई।
औद्योगिक क्षेत्र के ई-छह में फैक्टरी संचालित है। इसके प्रोपराइटर संगम माधव द्विवेदी हैं जबकि कंपनी के प्रबंधक अभिषेक कुमार हैं। अभिषेक उन्नाव जनपद के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद के निवासी हैं। शनिवार को दिन में लगभग 11 बजे नगर मजिस्ट्रेट एसके त्रिवेदी के नेतृत्व में यहां छापा मारा गया। मौके से एक ट्रक में लदी भांग बरामद हुई।
जिला आबकारी अधिकारी केपी सिंह ने बताया कि आयुर्वेदिक कंपनी दवा के लिए भांग का इस्तेमाल करती है इसके लिए कंपनी ने लाइसेंस भी ले रखा है। लाइसेंस के मुताबिक पूरे वर्ष में 1500 किलो भांग ही कंपनी ले सकती है। इससे इतर जब यहां छापा मारा गया तो लगभग 50 क्विंटल भांग मिली। इस मामले में आबकारी निरीक्षक की शिकायत पर शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा फैक्टरी में कुल नौ सिलिंडर भी इस्तेमाल होते मिले। इनमें से एक गैस सिलिंडर वाणिज्यिक है जबकि आठ घरेलू सिलिंडर बरामद हुए हैं। मामले में पूर्ति निरीक्षक रजनीश सिंह ने शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। छापा मारे जाने के दौरान सीओ सिटी अंकित मिश्रा, शहर काेतवाल संजय त्यागी आदि मौजूद रहे।