{"_id":"61db2797f2e5071bd463ded4","slug":"48-team-will-inspection-in-election-hardoi-news-knp674465922","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की 48 टीमें घूमकर जिले भर में रखेंगी निगाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की 48 टीमें घूमकर जिले भर में रखेंगी निगाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। विधानसभा चुनाव को लेकर चेकिंग के दौरान किसी से भी दुर्व्यवहार न करें। महिलाओं की चेकिंग महिला पुलिस के कराएं। इसके साथ की आचार संहिता का सख्ती से पालन कराएं। किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारियों को सूचित करें। पुलिस की 48 टीमें चुनाव के दौरान निगाह रखेंगी।
विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक व व्यवस्थित ढंग से कराने के लिए रविवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कोई कमी न रहे, इसको लेकर अभी से कमर कस लें। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने स्टेट सर्विलांस टीम व फ्लाइंग स्क्वॉड टीम को आदर्श आचार संहिता का सही से पालन कराने के निर्देश दिए।
चेकिंग के दौरान लोगों से सही व्यवहार करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में 23 फरवरी को चुनाव होना है। इसके लिए शनिवार को आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। स्टेट सर्विलांस की 24 टीमें गठित की गईं हैं। फ्लाइंग स्क्वॉड की भी 24 टीमें हैं।
विज्ञापन
थाना प्राभारियों को दिए निर्देश
एसपी राजेश द्विवेदी ने रविवार शाम सभी थाना प्राभारियों, क्षेत्राधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग की। एसपी ने सभी को आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। कहा कि सभी अपने क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें। किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।