फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   48 aided schools are also left behind, clarification summoned

48 एडेड विद्यालय भी रह गए पीछे, स्पष्टीकरण तलब

Sat, 16 Jan 2021 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
48 aided schools are also left behind, clarification summoned
हरदोई। यूपी बोर्ड में हाईस्कूल और इंटर का परीक्षाफल कम होने पर जिले के 126 में से 48 सहायता प्राप्त विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इनसे तीन दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा है।
विज्ञापन

डीआईओएस वीके दुबे ने बताया कि वर्ष 2020 में माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) का हाईस्कूल का प्रदेश में 83.16 और इंटर का 74.63 प्रतिशत रिजल्ट था।
शासन से निर्देश हैं कि इससे कम रिजल्ट वाले हाईस्कूल और इंटर के विद्यालयों को नोटिस जारी कर उनसे पूछा जाए कि वे क्यों पिछड़े। उन्होंने बताया कि 40 राजकीय विद्यालयों को पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन

इसके बाद 48 सहायता प्राप्त विद्यालय मिले हैं, जिनसे जवाब-तलब किया जा रहा है। उनको नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है। उन्होंने बताया कि जवाब लेने के बाद कमियों को दूर किया जाएगा और इस बार बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed