{"_id":"6ac3dd79c2f634f7a90abcce","slug":"430-personnel-will-conduct-the-voting-ballot-boxes-have-also-been-readied-hardoi-news-c-213-1-hra1001-157897-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 430 कार्मिक कराएंगे मतदान, मतपेटियां भी दुरुस्त कराई गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 430 कार्मिक कराएंगे मतदान, मतपेटियां भी दुरुस्त कराई गईं
विज्ञापन
हरदोई। शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान की तैयारी प्रशासन ने तेजी से शुरू करा दी है। 23 अक्तूबर को होने वाले मतदान में 430 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। एक पोलिंग पार्टी में चार कार्मिक रहेंगे। वहीं मतदान के लिए मतपेटियों को भी दुरुस्त करा लिया गया है।
शिक्षक और स्नातक विधान परिषद के चुनाव की चल रही प्रक्रिया में लखनऊ में नामांकन प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। जिले में मतदान सहित अन्य कामों की व्यवस्थाओं को जुटाया जा रहा है। जिले में शिक्षक एमएलसी पद के मतदान के लिए 20 मतदान केंद्र और बूथ बनाए गए हैं जबकि स्नातक एमएलसी पद के मतदान के लिए 20 मतदान केंद्रों पर 47 बूथ बनाए गए हैं। इस लिहाज से 67 बूथों पर मतदान होगा। इन पर मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियों को लगाया जाएगा। एक पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी के साथ ही मतदान अधिकारी प्रथम और द्वितीय के साथ एक सहायक कार्मिक की ड्यूटी भी लगाई जाएगी।
प्रशासन ने पोलिंग पार्टियों के गठन की प्रक्रिया शुरू करा दी है ताकि कार्मिकों को ड्यूटी प्राप्त कराते हुए प्रशिक्षण भी समय से दिलाया जा सके। पोलिंग पार्टियों के गठन के लिए कार्मिकों को रेंडम तौर पर चयनित किया जाएगा। सभी विभागाध्यक्षों से कार्मिकों का विवरण प्राप्त करा लिया गया है।
विज्ञापन
-- -
शिक्षक और स्नातक एमएलसी पद के चुनाव में जिले में 67 बूथों पर मतदान होगा। मतदान में लगाई जाने वाली पोलिंग पार्टियों के साथ ही 10-10 प्रतिशत कार्मिकों को रिजर्व में रखा जाएगा। वहीं मतपेटियों की भी मरम्मत कराते हुए दुरुस्त करा लिया गया है। -दीपाली भार्गव, अपर जिलाधिकारी
-- -- --
12 तक मतदाता बनने का मौका
अपर जिलाधिकारी दीपाली भार्गव ने बताया कि शिक्षक और स्नातक एमएलसी पद के चुनाव की प्रक्रिया जारी है। वहीं पात्रों को मतदाता बनने के लिए 12 अक्तूबर तक का मौका दिया गया है। इस अवधि में डिलीट और जुड़े नामों की अनुपूरक सूची तैयारी कराते हुए मतदाता की मूल सूची में जुड़वाया जाएगा ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मताधिकार से वंचित न रहने पाए।