फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   4,221 candidates absent on the second day of PET

Hardoi News: पीईटी के दूसरे दिन 4,221 परीक्षार्थी गैरहाजिर

Sun, 29 Oct 2023 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
4,221 candidates absent on the second day of PET
हरदोई। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) के दूसरे दिन रविवार को 13,104 आवेदकों को परीक्षा देनी थी। दो पाली में हुई परीक्षा में 4,221 आवेदकों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। परीक्षा की शुचिता के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व नोडल अधिकारी भ्रमण पर रहे। आवेदकों में केंद्र पर समय से पहुंचने की जल्दबाजी दिखाई दी और केंद्रों पर प्रवेश के समय लाइनें लगवाई गईं।
विज्ञापन

पीईटी के लिए परीक्षा केंद्र बनाए गए 16 विद्यालयों व आसपास सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त रहे। दो पाली में हुई परीक्षा में केंद्रों पर आवेदकों की द्वार पर ही तलाशी ली गई। तय कागज व पेन-पेंसिल के अतिरिक्त नहीं ले जाने दिया गया। ऐसे में परीक्षा दिलाने आए अभिभावकों को आवेदकों के बैग आदि अपने पास सुरक्षित रखने पड़े। परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट, नोडल अधिकारी व सचल दलों ने जायजा लिया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी एडीएम प्रियंका सिंह ने बताया कि रविवार को 13,104 आवेदकों को परीक्षा के लिए एजेंसी के माध्यम से बुलाया गया था। इसमें से 4,221 आवेदक परीक्षा से गैरहाजिर रहे जबकि, 8,883 आवेदक परीक्षा में शामिल हुए। उत्तर पुस्तिकाओं को समन्वय पर्यवेक्षक उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के प्रतिनिधि अशर्फी आजम, सेक्टर मजिस्ट्रेटों की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed