{"_id":"5cddabf4bdec22070518cf0f","slug":"41558031348-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालयों में एक बार फिर से संचालित होगा ग्रेडेड लर्निंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालयों में एक बार फिर से संचालित होगा ग्रेडेड लर्निंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के शैक्षिक स्तर को बढ़ाने के लिए एक बार फिर से ग्रेडेड लर्निंग प्रोग्राम का संचालन किया जाएगा। यह प्रोग्राम जुलाह माह से शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
शिक्षा निदेशक डॉ. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह की ओर से जिले के शिक्षा विभाग को जारी पत्र में बताया गया कि कुछ माह पूर्व संचालित किए गए ग्रेडेड लर्निंग प्रोग्राम से छात्र-छात्राओं के अधिगम स्तर में काफी सुधार हुआ है। कार्यक्रम को सत्र 2019-20 में संचालित किया जाना है। इसको लेकर प्रोग्राम जुलाई माह से संचालित होने हैं। इसको लेकर मई से जून माह में जिला स्तर पर एक बैठक आयोजित कर ली जाए। जिसमें पूर्व के संचालित प्रोग्राम की समीक्षा कर ली जाए और उसमें जो कमियां थी इस बार उनको दूर करके प्रोग्राम का संचालन किया जाए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि कक्षा एक व दो के छात्र-छात्राओं में अधिगम स्तर में सुधार के संबंध में राज्य व जनपद के परिणाम के सापेक्ष ब्लाक व विद्यालय की समीक्षा किए जाने, सभी खंड शिक्षा अधिकारी अधीनस्थ विद्यालयों के छात्रों की शैक्षिक संप्राप्ति स्तर संबंधी डाटा के साथ बैठक में प्रतिभाग करने के निर्देश दिए गए हैं।
हरदोई। ग्रेडेड लर्निंग प्रोग्राम का सर्वे कर डाटा भेजेने में जिला सूबे में प्रथम स्थान पर रहा था। इस बार एक बार फिर से प्रोग्राम के शुरू होने के बाद संबंधित प्रभारियों व जिम्मेदारों ने अपनी तैयारियों को शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
फिर से संचालित होगा ग्रेडेड लर्निंग
-जुलाई माह से जिले के परिषदीय विद्यालयों में संचालित करने के निर्देश
-उससे पूर्व जिला स्तर पर बैठक कर पूर्व के अभियान की समीक्षा करने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो