फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   फूलचंद्र हटे, अब संजय होंगे प्रगतिशील सपा लोहिया प्रत्याशी

फूलचंद्र हटे, अब संजय होंगे प्रगतिशील सपा लोहिया प्रत्याशी

Wed, 27 Mar 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
फूलचंद्र हटे, अब संजय होंगे प्रगतिशील सपा लोहिया प्रत्याशी
पूर्व घोषित फूलचंद्र वर्मा के अपरिहार्य कारणों से चुनावी संग्राम से हटने के बाद उनके स्थान पर गाजीपुर के निवासी व रायबरेली के एसोसिएट प्रोफेसर संजय भारती को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया का प्रत्याशी घोषित किया गया है।
विज्ञापन


इससे पूर्व वह वर्ष 2012 में गाजीपुर की जखनिया से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। पार्टी ने करीब 10 दिन पूर्व महोलिया शिवपार निवासी फूलचंद्र वर्मा को हरदोई लोकसभा क्षेत्र का प्रत्याशी चुना था।
विज्ञापन


लेकिन बताया गया कि अपरिहार्य कारणों से उन्होंने चुनाव से हाथ खींच लिया जिसके बाद बुधवार शाम पार्टी की ओर से गाजीपुर निवासी संजय भारती को यहां का प्रत्याशी घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय मौजूदा समय में फिरोज गांधी महाविद्यालय रायबरेली में एसोसिएट प्रोफेसर पद पर कार्यरत हैं और बीएड संकाय के छात्र छात्राओं का मार्ग दर्शन करते हैं।


इससे पूर्व वह साकेत महाविद्यालय में भी एसोसिएट प्रोफेसर पद पर रह चुके हें। पिता सुदर्शन राम रायबरेली में बसपा जिलाध्यक्ष के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

संजय ने बताया कि वह गाजीपुर के जखनिया विधानसभा से वर्ष 2012 में चुनाव लड़ चुके हैं। उनका मकसद राजनीति के माध्यम से जनसेवा करने का है।


फूलचंद्र हटे, अब संजय होंगे प्रगतिशील सपा लोहिया प्रत्याशी
पेशे से रायबरेली फिरोजगांधी महाविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर हैं संजय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed