{"_id":"594028b34f1c1ba50a8b4654","slug":"41497376947-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन घुमाइए, आप तक पहुंचेगी सखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन घुमाइए, आप तक पहुंचेगी सखी
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। महिलाओं, बालिकाओं के साथ बढ़ रही रेप की घटनाएं व महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार को को रोकने के लिए योगी सरकार के पायलट प्रोजेक्ट की जिले में भी शुरुआत होगी। सरकार की ओर से 181 हेल्पलाइन नंबर जारी की गई हैं। जिला अस्पताल में इस महीने के अंत तक आपकी सखी, आशा ज्योति केंद्र की स्थापना हो जाएगी। जिसके लिए स्टाफ और एक बोलेरो गाड़ी की मंजूरी मिल गई है।
प्रदेश में आपकी सखी, आशा ज्योति केंद्र की स्थापना व 181 हेल्पलाइन नंबर की शुरुआत पूर्व में ही हो चुकी है। प्रदेश सरकार का पायलट प्रोजेक्ट अभी तक लखनऊ, बनारस, गाजियाबाद, नोएडा सहित 11 जनपदों में चल रहा था, लेकिन अब यह योजना प्रदेश भर के सभी जिलों में एक साथ इस महीने के अंत चालू हो जाएगा। जिला अस्पताल में आपकी सखी, आशा ज्योति केंद्र की स्थापना की जाएगी। जिसमें स्टाफ और 181 हेल्पलाइन नंबर की एक बोलेरो गाड़ी मौजूद रहेगी। रेप, अत्याचार से पीड़ित महिलाओं को मदद के लिए 181 हेल्पलाइन नंबर डायल करना होगा। पीड़ित महिलाओं की मदद के लिए पूरा स्टाफ मौके पर पहुंचेगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला को कानूनी व मेडिकल संबंधी सहायता दी जाएगी। जिन महिलाओं की थाने पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की जाएगी, उनकी तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
- फोन घुमाइए, आप तक पहुंचेगी सखी
-पीड़ित महिलाओं को डायल करना होगा 181 हेल्पलाइन नंबर
- जिला अस्पताल में आपकी सखी, आशा ज्योति केंद्र की होगी स्थापना इस महीने के अंत तक मिलेगी 181 हेल्पलाइन की बोलेरो गाड़ी व स्टाफ