फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल

सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल

Sun, 11 Jun 2017 11:39 PM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के प्रताप नगर चौराहा निवासी युवक की शनिवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई और साथी घायल हो गया। युवक साथी के साथ बाइक से बेनीगंज से घर लौट रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर सीएचसी से लखनऊ रेफर किया गया था। लखनऊ ले जाते समय युवक की रास्ते में मौत हो गई।

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के प्रताप नगर चौराहा निवासी रामेश्वर के बेटे मनीष (28) की कस्बा में इलेक्ट्रानिक की दुकान है। शनिवार को वह बाइक से बेनीगंज गया था। उसके साथ साथी टिंकू (25) पुत्र लाल सिंह भी गया था। देर शाम दोनों घर लौट रहे थे। कस्बा के पेट्रोल पंप के निकट सामने से आए ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


बाइक चला रहे मनीष ने हेलमेट नहीं लगाया था। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर मनीष की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। रविवार को परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल कैलाश प्रसाद यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस संबंध में उन्हें तहरीर नहीं मिली है। बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में युवक घायल
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के लाला पुरवा निवासी आशाराम के बेटे दीपू (22) की 17 जून को शादी है। रविवार को बाइक से बेसपुर निवासी बहन संगीता के यहां जा रहा था। रास्ते में तेजरफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रू प से घायल हो गया। वह हेलमेट नहीं लगाए था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी होने पर परिजन अस्पताल पहुंचे।


- बेनीगंज कोतवाली के प्रताप नगर का निवासी था युवक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed