{"_id":"17f4add027fee339122e0645b3aabfd2","slug":"41-thousand-robbed-woman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से 41 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से 41 हजार लूटे
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 21 Feb 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक से पैसा निकाल कर घर जा रही युवती से दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने
विज्ञापन
41 हजार रुपये लूट लिए। थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव दर्शन खेड़ा निवासी गजराज की पुत्री पिंकी अपने चचेरे भाई नरेंद्र के साथ साइकिल से बैंक आफ इंडिया से 41 हजार रुपये निकाल कर घर जा रही थी।
पिंकी के अनुसार गाजू रोड पर लाला हरी राम इंटर कालेज से थोड़ा आगे बाग के पास पीछे से आए बदमाशों ने साइकिल के आगे बाइक अड़ा दी और रुपयों से भरा प्लास्टिक का थैला छीनकर टिकारी की ओर भाग गए। उसने शोर मचाया तो भीड़ जमा हो गई और जब तक लोग कुछ समझ पाते बदमाश दूर निकल गए थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाश काले रंग की डिस्कवर बाइक से थे। पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। एसआई धर्मराज यादव ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी। थाना इंचार्ज आरपी सोनकर ने बताया कि अभी किसी ने तहरीर तो नहीं दी है लेकिन घटना की तफ्तीश की जा रही है।
इलाके में लूट और चोरियाें की बाढ़ सी आ गई है। सप्ताह भर में चोरी और लूट की चार घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस अभी तक किसी भी मामले में खुलासा नहीं कर पाई है। कस्बे में हो रही ताबड़तोड़ घटनाओं से व्यापारियों में खौफ है और आम लोग भी दहशत में हैं।
12 फरवरी को हरदोई लखनऊ मार्ग पर चौराहे के पास यूजे पैलेस के सामने से चोर बोलेरों उठा ले गए थे। 14 फरवरी को उसी के पास रात में चोरों ने दो किराने की दुकान के शटर तोड़ हजारों का माल पार कर दिया। 16 फरवरी को सपा नेता संदीप अग्रवाल की मोबाइल की दुकान का शटर तोड़कर नगदी और सामान उठा ले गए।