{"_id":"61db22125180c938706c7067","slug":"41-corona-patient-found-hardoi-news-knp6744594171","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिश्रिख सांसद समेत जिले में 41 कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिश्रिख सांसद समेत जिले में 41 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। रविवार को मिश्रिख सांसद अशोक रावत सहित 41 संक्रमित मिले हैं। इसके साथ एक्टिव केस 95 हो गए हैं। जिला कारागार में आठ बंदी पॉजिटिव मिले हैं।
जिले में कोरोना का दायरा बढ़ता जा रहा है। शनिवार को 13 संक्रमित मिले थे, रविवार को यह आंकड़ा तिगुना हो गया। दिल्ली में मिश्रिख सांसद अशोक रावत पॉजिटिव पाए गए हैं। वह दो दिन पूर्व कोलकाता में हुई बैठक में शामिल हुए थे।
पुलिस लाइन में तीन महिला पुलिस कर्मी, अभियोजन कार्यालय में महिला कर्मी, देहात कोतवाली में उप निरीक्षक, बेनीगंज के बक्सा पुर निवासी महिला, सांडी के रैगाई निवासी अधेड़, पिहानी के रैगाई निवासी महिला, लोनार निवासी युवक, संडीला निवासी युवक संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा संडीला के इमलियाबाग निवासी युवक, हरदोई निवासी युवक, बहरा सौदागर निवासी अधेड़, महिला, शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती मरीज समेत 41 संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि सभी संक्रमितों को आइसोलेट किया गया है। संपर्क में आए लोगों की जांच कराई जा रही है। सभी लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
संक्रमित बंदी अलग बैरक में रखे गए
सीएमओ ने बताया कि जिला कारागार में आठ बंदी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सभी को अलग बैरक में रखा गया है। संपर्क में आए बंदियों की जांच कराई जा रही है।