फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   4.75 caror se hoga nala nirmad

नाला निर्माण को खुदाई शुरू, नहीं होगा जलभराव

Tue, 23 Jun 2020 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
4.75 caror se hoga nala nirmad
फोटो-3-बीएसए कार्यालय के बाहर नाला निर्माण को खुदाई कर रही जेसीबी। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। शहर में पौने पांच करोड़ की लागत से 24 नालों का निर्माण कराया जाएगा। इसी के तहत कलक्ट्रेट गेट से पंचायत उद्योग कार्यालय तक नाला निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। जिम्मेदारों का कहना है कि इस नाले के बनने से बीएसए कार्यालय के आसपास जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

पालिका ईओ रविशंकर शुक्ला ने बताया कि जिलाधिकारी पुलकित खरे के निर्देश पर शहर में नाला निर्माण का कार्य शुरू करवाया जा रहा है। बरात घर के सामने के तालाब का सुंदरीकरण भी कराया जाएगा। जलभराव न हो, इसके लिए नाले का निर्माण करवाया जा रहा है। कलक्ट्रेट से लेकर पंचायत उद्योग कार्यालय तक दायीं ओर नाले की खुदाई शुरू हो गई है। चार करोड़ 77 लाख से जिन नालों का निर्माण प्रस्तावित है, उनमें एसपी आवास के गेट से रद्धेपुरवा रोड तक, बड़े चौराहे से महेश गली तक दाएं साइड, नुमाइश चौराहे से कोतवाली होते हुए वीवी कालेज तक, रामदत्त चौराहे से बड़ा चौराहे तक, कोल्ड स्टोरेज के पीछे राधा नगर में, कैनाल स्टोरेज से गिप्सनगंज होते हुए रेलवे क्रासिंग तक, डीएम चौराहे के पास क्रास ड्रेनेज व पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य, डीएम चौराहे के पास क्रास ड्रेनेज व पहुंच मार्ग पर नाले का निर्माण कार्य शामिल है।

फोटो-4-सिनेमा रोड पर साप्ताहिक बंदी के दिन पड़ा सन्नाटा। संवाद

फोटो-4-सिनेमा रोड पर साप्ताहिक बंदी के दिन पड़ा सन्नाटा। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed