{"_id":"68a4ba7e6861c0d0e10bf4d3","slug":"35-degree-mercury-is-scorching-the-body-now-the-mind-is-yearning-for-rain-hardoi-news-c-213-1-hra1004-136062-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 35 डिग्री पारा झुलसा रहा तन, बारिश के लिए अब तरस रहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 35 डिग्री पारा झुलसा रहा तन, बारिश के लिए अब तरस रहा मन
विज्ञापन
हरदोई। पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर में कड़ी धूप से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों को घरों में भी राहत नहीं मिल पा रही है। तेज धूप के कारण लगातार पारा बढ़ता जा रहा है और अब लोग बारिश की आस लगाए बैठे हुए हैं।
सावन में तो जमकर बारिश हुई लेकिन भादौ मास के शुरुआत के दिन छोड़ कर अब बादल तो जैसे रूठ गए हैं। बीते कई दिनों से जोरदार बारिश ही नहीं हुई है। कुछ बूंदाबांदी हुई भी थी तो उससे राहत मिलने के बजाए और उमस हो गई। बारिश होने के बजाय जून जैसी तेज धूप व उमस हो रही है। बाहर निकलने वाले लोग पसीने से तरबतर दिख रहे हैं। मंगलवार सुबह से ही तीखी धूप खिल गई। दोपहर में तेज धूप ने बेहाल कर दिया। सड़क पर निकलते ही लोग तेज धूप शरीर को झुलसाने का प्रयास करती रही।
घर के अंदर भी उमस के कारण बैठना मुश्किल हो गया। पंखा, कूलर बेअसर साबित हो रहे थे। सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। बाहर निकले लोग तेज धूप से बचाने के लिए गमछा व छतरी का प्रयोग करते नजर आए। मौसम वेधशाला के प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता सुबह 85 और शाम को 65 प्रतिशत दर्ज की गई। हवाओं की रफ्तार छह किमी प्रति घंटा रही।