{"_id":"68b48314df2547a9e80c08fd","slug":"34-lakhs-received-in-the-second-installment-for-two-connecting-roads-hardoi-news-c-213-1-hra1001-136644-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दो संपर्क मार्गों के लिए दूसरी किस्त में मिले 34 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दो संपर्क मार्गों के लिए दूसरी किस्त में मिले 34 लाख
विज्ञापन
हरदोई। शासन ने जिले के दो संपर्क मार्गों का काम पूरा कराए जाने के लिए दूसरी किस्त के रुपये दिए हैं। दूसरी किस्त के रुपये मिलने से काम बरसात के बाद पूरा होने की उम्मीद है। शासन ने दूसरी किस्त में करीब 34 लाख रुपये लोक निर्माण विभाग को दिए हैं।
लोक निर्माण विभाग की तरफ से बनवाए जा रहे संपर्क मार्गों में से दो संपर्क मार्गों को पूरा कराए जाने के लिए दूसरी किस्त में रुपये मिले हैं। वैसे तो शासन ने हरदोई समेत कई जनपदों के 79 मार्गों के लिए दूसरी किस्त के रुपये दिए हैं जिसमें जिले के मैकपुर-गिरधर घासो धानू नगला संपर्क मार्ग और पाली-गढि़या-नकटौरा से विनयकापुर निर्माणाधीन संपर्क मार्ग को पूरा कराए जाने के लिए रुपये मिले हैं। शासन के संयुक्त सचिव राजेश प्रताप सिंह ने जारी आदेश में कहा कि दूसरी किस्त से काम समय से पूरा कराया जाना है।
शासन ने पाली-गढि़या-नकटौरा से विनयकापुर मार्ग के लिए 29 लाख, 58 हजार रुपये की स्वीकृति दी थी जिसमें पहली किस्त में 28 लाख, 54 हजार रुपये दिए गए थे। लोक निर्माण विभाग ने पहली किस्त मिलने पर प्रक्रिया पूरी कराते हुए काम शुरू कराया दिया था। शासन ने अब दूसरी किस्त में एक लाख, चार हजार रुपये दिए हैं।
विज्ञापन
ऐसे ही मैकपुर-गिरधर घासो धानू नगला संपर्क मार्ग के लिए शासन ने 42 लाख, 97 हजार रुपये की स्वीकृति दी थी जिसमें काम कराने के लिए पहली किस्त में आठ लाख, 58 हजार रुपये दिए थे। अब दूसरी किस्त में 33 लाख, 39 हजार रुपये दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के नोडल अधिकारी अधिशासी अभियंता आरके मौर्य ने बताया कि दूसरी किस्त मिलने की जानकारी है। बरसात के बाद निर्माणाधीन काम को पूरा करा लिया जाएगा।