{"_id":"602feacf8ebc3ee9644164ad","slug":"3250-will-get-employment-gift-hardoi-news-knp612877664","type":"story","status":"publish","title_hn":"250 को मिलेगा खुशियों का उपहार, आज मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
250 को मिलेगा खुशियों का उपहार, आज मिलेगा रोजगार
विज्ञापन
फोटो-20-जानकारी देतीं जिला सेवायोजन अधिकारी मीता गुप्ता। संवाद
- फोटो : HARDOI
जिले के आईटीआई प्रांगण में आज यूपी रोजगार मेले के तहत 3250 बेरोजगारों को रोजगार के रूप में खुशियों की सौगात मिलेगी। मेले को लेकर शुक्रवार को तैयारियां जोर शोर से जारी रहीं। करीब 31 निजी कंपनियां जिले में आकर आवेदकों का चयन करेंगी।
यूपी रोजगार मेला भर्ती 2021 के तहत पूरे प्रदेश में मेले का आयोजन किया जा रहा है। जनपद में इसका आयोजन 20 फरवरी को निर्धारित है।
इसको लेकर तैयारियां शुक्रवार को भी जारी रहीं। शहर के आईटीआई मैदान में इस वृहद मेले का आयोजन किया जाएगा। सेवायोजना अधिकारी से लेकर कर्मी व आईटीआई के जिम्मेदार भी दिन भर मेले की तैयारियों को लेकर लगे रहे।
इस संबंध में जिला सेवायोजन अधिकारी मीता गुप्ता ने बताया कि हर साल फरवरी में एक वृहद मेले का आयोजन होता है। इस बार भी पूरे प्रदेश में वृहद मेले की रूपरेखा तय हुई है। जिले में यह मेला आईटीआई में आयोजित होगा।
विज्ञापन
31 कंपनियां मेले में मौजूद रहेंगीं। लगभग 32500 रिक्तियां हैं। मेले में जिला प्रतिनिधि के अलावा जिलाधिकारी अविनाश कुमार समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे व रोजगार पाए आवेदकों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।
कौशल विकास का प्रशिक्षण विभिन्न ट्रेडों में प्राप्त करने वालों के लिए करीब 1100 पद हैं। इन पदों के लिए टेलरिंग व कटिंग सहित अन्य ट्रेंडों में प्रशिक्षण लेने वाले युवक युवतियों को मौका मिलेगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले के लिए अर्हता शासन की ओर से घोषित है। इसमें किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड, यूनिवर्सिटी, संस्थान से 8वीं, 10वीं, 12वीं डिप्लोमा, आईटीआई, स्नातक और स्नातकोत्तर उत्तीर्ण होना चाहिए।
अभ्यर्थी की आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। चयन व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर होगा। आवेदकों को समस्त मूल प्रमाण पत्र व फोटो साथ लेकर आनी हैं।