फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   32 new dengu patient found

24 घंटे में मिले डेंगू के 32 नए मरीज

Mon, 15 Nov 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
32 new dengu patient found
हरदोई। डेंगू की रोकथाम के लिए प्रशासनिक स्तर पर तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन इसका प्रकोप कम नहीं हो रहा है। सोमवार को जिला चिकित्सालय की पैथोलॉजी में डेंगू की जांच के लिए 130 रोगियों के नमूने लिए गए। इनमें से 32 के डेंगू से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जिले में रोजाना 30-40 लोग डेंगू का शिकार हो रहे हैं।
जिला अस्पताल में डेंगू के रोगियों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। पैथोलॉजी में लोग रक्त की जांच कर रहे हैं। सोमवार को पैथोलॉजी में मरीजों की भीड़ उमड़ी। सुबह आठ बजे से 11 बजे तक 264 मरीजों के रक्त के नमूने लिए गए। जिसमें डेंगू के 130, मलेरिया के 90 मरीजों की जांच की गई। देर शाम 32 मरीजों की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। मलेरिया का एक भी मरीज नहीं मिला है। लैब कर्मी कुलदीप सिंह ने देव ने बताया कि दो माह में डेंगू की जांच बढ़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed