फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   फिर कटी तीन महिलाओं की चोटी

फिर कटी तीन महिलाओं की चोटी

Sat, 12 Aug 2017 11:19 PM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
फिर कटी तीन महिलाओं की चोटी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। चोटी कटवा गैंग का प्रकोप लगातार जारी है।सोते-जागते महिलाओं की चोटी कटने की घटनाएं लोगों के गले नहीं उतर रहीं हैं।शनिवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोटी कटने से बेहोश होकर तीन महिलाएं जिला अस्पताल में भर्ती र्हुइं।
सुरसा थाना क्षेत्र के वीर गांव निवासी अनुज की पत्नी गुड्डी 35 शुक्रवार शाम खाना बना थी। पास में बैठे परिजन खाना खा रहे थे। उसी दौरान गुड्डी अचानक बेहोश होकर गिर गई। परिजन उसे उठाने पहुंचे,पास में ही उसकी चोटी कटी मिली।परिजन उसे आनन-फानन में सीएचसी ले गए । जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।इधर सांडी थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी रीना 28 पत्नी बृजेश शुक्रवार की देर शाम परिजनों के साथ चारपाई पर बैठी बातें कर रही थी। उसी दौरान उसकी नजर चारपाई पर कटे पड़े चोटी के बालों पर पड़ी। जिससे वह बेहोश होकर गिर गई। एक अन्य घटना बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के मुजमापुर गांव निवासी सद्दाम की पत्नी रेनू 24 शनिवार की सुबह गैस चुल्हे पर खाना बना रही थी । कुछ दूर पर परिवार के अन्य लोग बैठे थे। अचानक रेनू को चक्कर आया। जिसके बाद वह कुछ समझ नही पाई। परिजन दौड़कर उसके पास पहुंचे । परिजनों को रेनू के पास में उसकी चोटी के बाल कटे मिले। परिजन आनन-फानन में रेनू को बेहोशी हालत में निजी वाहन से जिला अस्पताल लाए । जहां डॉक्टरों ने अभी उसकी हालत में सुधार नही होने की बात कही।
विज्ञापन


बिलग्राम में दो महिलाओें की चोटी कटी
बिलग्राम।कोतवाली क्षेत्र के पसनेर और जरोली शेरपुर गांव शनिवार की सुबह दो महिलाओं की चोटी कट गई। परिजनों ने उन्हे बेहोशी हालत में सीएचसी पर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पसनेर गांव निवासी रामरानी 36 शनिवार की सुबह घरेलू काम कर रही थी।उसी समय उसकी चोटी कट गई। इधर जरौली शेर पुर निवासी हुमैरा 30वर्ष की अचानक चोटी कटने से वह बेहोश हो गई। दोनों के परिजनों ने बेहोशी हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

- फिर कटी तीन महिलाओं की चोटी
- अलग-अलग थाना क्षेनों में हुई चोटी कटने की घटना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed