{"_id":"593e9b021126f46b5d8b4586","slug":"31497275138-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मलिहाबाद के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में मलिहाबाद के युवक की मौत
Updated Mon, 12 Jun 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
संडीला। लखनऊ-हरदोई मार्ग पर रविवार देर रात संडीला के पास सफारी कार और लोडर आमने सामने टकरा गए। इस हादसे में मलिहाबाद के एक युवक की मौत हो गई औरे उसके भतीजे के साथ संडीला के तीन लोग घायल हो गए। घायलों में दो को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
लखनऊ जिले के मलिहाबाद थाना क्षेत्र के कहला गांव निवासी रामशंकर उर्फ रूपलाल (37) पुत्र फकीरे रविवार को भतीजे अनिल (25) पुत्र जिलाल के साथ रविवार को संडीला आए थे। रात में ये लोग सफारी कार से मलिहाबाद लौट रहे थे। कार में राकेश (45) पुत्र मन्नीलाल मोहल्ला चौधरी हाता संडीला भी थे। करीब 11:30 बजे तिलुइया गांव के पास लखनऊ की ओर से आ रहे लोडर ने सफारी में टक्कर मार दी। इस हादसे में सफारी सवार तीनों लोगों के अलावा लोडर सवार शफीक (20) पुत्र रफीक और सोनू (30) पुत्र मटरी मोहल्ला लकड़ी वाली मस्जिद संडीला घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने उन्हें 108 एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने रामशंकर को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर हालत के चलते सफीक औरसोनू को ट्रामा लखनऊ रेफर कर दिया गया। अनिल और राकेश का सीएचसी में इलाज चल रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया।
- सड़क हादसे मेें मलिहाबाद के युवक की मौत
- भतीजे सहित चार लोग घायल, दो लोग लखनऊ रेफर
- लखनऊ-हरदोई रोड पर संडीला के पास हुआ हादसा