फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   30 villages electric supply cut

विद्युत पोल टूटा, लाइन क्षतिग्रस्त होने से 30 गांव की आपूर्ति ठप

Sun, 07 Nov 2021 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
30 villages electric supply cut
बेनीगंज। गोबरहा गांव के पास ककरहा तालाब किनारे लगा एचटी लाइन का पोल शनिवार दोपहर टूट गया और लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। इससे अटिया व शाहपुर समेत क्षेत्र के लगभग 30 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रविवार देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

गोबरहा गांव के पास ककरहा तालाब के किनारे लगा जर्जर विद्युत पोल शनिवार दोपहर टूट गया।
इससे जुड़ी लाइन से क्षेत्र के अटिया, शाहपुर, हुलासपुर, मंगलापुर, बिराहिमपुर व कोथावां कस्बा समेत दर्जनों गांवों को आपूर्ति दी जाती है। लाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद इन सभी गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई। शनिवार दोपहर ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

क्षेत्र के कृष्ण गोपाल गुप्ता, अनिल पाल, मयंक शुक्ला, सुनील वर्मा, अरविंद मिश्रा व सुशील गुप्ता आदि ने बताया कि शनिवार दोपहर पोल व लाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद उन्होंने उपकेंद्र पर इसकी सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार संपर्क कर अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया। बिजली न मिलने के कारण पानी का भी संकट है। एसडीओ अतरौली वांक्षित शुक्ला ने बताया कि मामला संज्ञान में है। ठेकेदार को नया पोल लगवाने व लाइन की मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed