फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   30 potholes on a three-kilometer road, the tourism minister will travel through it.

Hardoi News: खेत जा रहे किसान की बिजली गिरने से मौत

Mon, 06 Jul 2026 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
30 potholes on a three-kilometer road, the tourism minister will travel through it.
फोटो-16-खूबराम। फाइल फोटो
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र में खेत देखने जा रहे किसान पर रविवार रात बिजली गिर गई। इसके कारण उनकी मौत हो गई। उनका शव भरावन पवायां मार्ग पर सड़क किनारे पड़ा मिला। पहले तो मौत की वजह को लेकर चर्चाएं होती रहीं, लेकिन पोस्टमार्टम में बिजली गिरने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के तुलसीपुर निवासी खूबराम (48) खेती करते थे। भाई रामेश्वर यादव ने बताया कि खेत में धान की बेड़ लगी है। बेड़ देखने जाने की बात कहकर खूबराम रविवार शाम लगभग 7:30 बजे घर से निकले थे। उनके खेत भरावन पवायां मार्ग पर गांव से लगभग 400 मीटर दूर हैं। रात लगभग आठ बजे बारिश होने लगी। इसी दौरान बिजली गिरने से खूबराम की मौत हो गई। घटना का पता तब चला जब उधर से दूध लेकर घर जा रहे गांव निवासी राम कुमार ने खूबराम को सड़क किनारे पड़े देखा। उन्होंने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। मृतक की पत्नी का निधन हो चुका है। परिवार में दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। क्षेत्राधिकारी संडीला संतोष सिंह ने बताया कि बिजली गिरने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed