फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   30 potholes on a three-kilometer road, the tourism minister will travel through it.

Hardoi News: तीन किमी सड़क पर 30 गड्ढे, इसी से जाएंगे पर्यटन मंत्री

Mon, 06 Jul 2026 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
30 potholes on a three-kilometer road, the tourism minister will travel through it.
फोटो 17: क्षतिग्रस्त गोपामऊ से पिसावां सड़क। संवाद - फोटो : किशोरी की बरामदगी को लेकर बंद बाजार। संवाद
हरदोई/टड़ियावां। गोपामऊ से पिसावां सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त है। करीब तीन किलोमीटर सड़क में ही 30 कट और गड्ढे हैं। आज इसी सड़क से प्रदेश के पर्यटन मंत्री का काफिला बाबूपुर कचनारी गांव जाएगा। वहां पर पूर्व सांसद धर्मगज सिंह की प्रतिमा का अनावरण और वृद्धाश्रम का शुभारंभ प्रस्तावित है।
विज्ञापन

गोपामऊ से पिसावां सड़क जिले को सीतापुर जनपद से भी जोड़ती है। इससे इस सड़क पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना रहता है। परिवहन निगम की बस भी सीतापुर और लखीमपुर के लिए इसी सड़क से होकर जाती है। जिले की सीमा में आने वाली सड़क क्षतिग्रस्त है। सड़क पर पूरी चौड़ाई में ही गड्ढा और कट बने हुए हैं। इससे दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों और सवारियों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गोपामऊ से चार किलोमीटर की दूरी पर बाबूपपुर कचनारी गांव में आज मंगलवार को कार्यक्रम भी है। प्रदेश के पर्यटन मंत्री के साथ ही जिले के जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के भी इसमें शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

गोपामऊ से पिसावां सड़क पर जिले की सीमा में गोपामऊ नगर के साथ ही बाबूपुर, कचनारी, अरबापुर, जियनपुरवा, गजोधरपुर, कछेलिया, सरंगापुर, मरदाननगर, अलीनगर, लालपुर और रहीमपुर आदि गांव भी जुड़ते हैं। गड्ढों के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों के साथ ही हादसों की भी आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के नोडल मुरलीधर गंगवार ने कहा कि मार्ग क्षतिग्रस्त होने की जानकारी है। दुरुस्त कराने के लिए प्रस्ताव शासन को भिजवाए गए हैं। स्वीकृति मिलने के क्रम में ही काम भी कराया जा रहा है। जल्द ही इस सड़क को भी दुरुस्त करा लिया जाएगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वर्चुअल करेंगे प्रतिमा का अनावरण

बाबूपुर कचनारी गांव में पूर्व सांसद दिवंगत धर्मगज सिंह की प्रतिमा का अनावरण भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दिल्ली स्थित आवास से वर्चुअल रूप से कर बैठक को भी संबोधित करेंगे। प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह कार्यक्रम में शामिल होंगे। पूर्व सांसद धर्मगज सिंह के दामाद रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी वाईके सिंह चौहान, पुत्र अशोक सिंह व नाती अजय सिंह ने बताया कि प्रतिमा स्थल के पास ही एक वृद्धाश्रम का भी शुभारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed