फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   30 crore needed for pihani shahbad marg

मिलें 30 करोड़ रुपये तो दूर हो पिहानी-शाहाबाद मार्ग का %कोढ़’

Wed, 20 Nov 2019 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
30 crore needed for pihani shahbad marg
हरदोई। पिहानी-शाहाबाद मार्ग की दशा बेहद खराब है। सुधार के लिए 30 करोड़ रुपये के बजट की आवश्यकता है। दुर्दशाग्रस्त मार्ग के कारण हजाराें लोगों को आवागमन में परेशानी होती है।
विज्ञापन

पिहानी कस्बे को शाहाबाद कस्बे से जोड़ने वाली सड़क की लंबाई 25 किलोमीटर है। शाहाबाद की ओर से पिहानी मार्ग पर 12 किलोमीटर लंबी सड़क की दशा ठीक है, लेकिन शेष 13 किमी सड़क बेहद खराब है। हाल ये है कि यहां वाहन रेंगकर चलते दिखते हैं। रोजाना हादसे होते रहते हैं। लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं ने अस्थायी तौर पर इस सड़क पर मरम्मत कराई लेकिन ये कार्य टिक नहीं पाया। लोक निर्माण विभाग के खंड-दो के अधिशासी अभियंता हरदयाल अहिरवार ने बताया कि मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 30 करोड़ रुपये के बजट की जरूरत है। शासन को विस्तृत आगणन भेजा जा चुका है। स्वीकृति मिलने और बजट जारी होने पर कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

सात मीटर होगी रोड की चौड़ाई
पिहानी-शाहाबाद मार्ग को चौड़ा करने का प्रस्ताव आगणन में शामिल है। अभी यह मार्ग 3.75 मीटर चौड़ा है और इसे बढ़ाकर सात मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव किया गया है। सुगम यातायात के लिए चौड़ीकरण का प्रस्ताव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर रोज 10 हजार लोगों का आवागमन
पिहानी-शाहाबाद मार्ग पर हर रोज बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। हर रोज 919 वाहन इस सड़क से निकलते हैं। 10708 लोगों का आवागमन हर रोज इस सड़क से होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed