फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   271 people got corona vaccine in Hardoi

हरदोई में 271 लोगों को लगा कोरोना का टीका

Sat, 16 Jan 2021 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
271 people got corona vaccine in Hardoi
फोटो-8- पंकज कुमार। - फोटो : HARDOI
हरदोई। आखिरकार वह घड़ी आ ही गई, जिसका इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे थे। वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए मंजूर की गई वैक्सीन शनिवार से लगनी शुरू हो गई। पहले दिन जिले के तीन केंद्रों पर 271 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसमें 152 महिलाएं हैं। टीकाकरण की शुरुआत पर प्रशासनिक अफसरों से लेकर स्वास्थ्यकर्मी तक उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन

जिला महिला चिकित्सालय में बनाए गए टीकाकरण केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को ऑनलाइन सुनने के बाद डीएम अविनाश कुमार के निर्देश पर टीकाकरण शुरू किया गया। जिला महिला चिकित्सालय में सबसे पहला टीका सफाईकर्मियों के सुपरवाइजर पंकज कुमार को लगाया गया।
विज्ञापन

डीएम के अलावा सीएमओ डॉ. एसएम त्रिपाठी और एसडीएम सदर लक्ष्मी एन भी टीकाकरण भी मौजूद रहे। दूसरी ओर संडीला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना का पहला टीका अर्बन पीएचसी बरौनी के सफाईकर्मी अवध कुमार को लगाया गया। टीका लगने के बाद अवध कुमार से सीएचसी अधीक्षक डॉ. मसूद आलम ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। यहां एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव और सीओ अमित किशोर श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए अपनी बारी का इंतजार स्वास्थ्यकर्मी बेसब्री से करते नजर आए। स्वास्थ्य कर्मियों ने टीकाकरण के बाद सेल्फी भी ली। हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सफाईकर्मी शेरू को पहला टीका लगाया गया। यहां एसडीएम सवायजपुर दीपक वर्मा, सीओ हरपालपुर विजेंद्र द्विवेदी मौजूद रहे। यहां टीकाकरण के लिए वृहद स्तर पर तैयारी की गई थी। टीकाकरण के लिए आने वाले कर्मचारियों को बैठाने के लिए बाकायदा पंडाल लगाया गया था।
इस स्थान पर इतने लगे टीके
-जिला महिला चिकित्सालय के टीकाकरण कक्ष में 84 लोगों ने टीकाकरण कराया। इनमें 51 पुरुष और 33 महिलाएं हैं।
-संडीला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 90 लोगों ने टीकाकरण कराया। इनमें 54 महिलाएं और 36 पुरुष हैं।
-हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 97 लोगों ने टीकाकरण कराया। इनमें 65 महिलाएं और 32 पुरुष हैं।
इनको लगे टीके
-41 मेडिकल अफसरों को लगा टीका।
-9 प्राइवेट चिकित्सकों को भी टीकाकरण।
-20 स्टाफ नर्स टीका लगवाने पहुंची।
-18 एएनएम को भी टीका लगाया गया।
-38 पैरामेडिकल स्टाफ को टीका लगाया गया।
- 39 सपोर्ट स्टाफ को टीका लगा।
- 18 वार्ड ब्वाय भी टीकाकरण कराने पहुंचे।
- 25 सफाई कर्मियों ने टीका लगवाया।
- 43 फील्ड वर्कर ने भी टीकाकरण करवाया।
- 20 फार्मासिस्ट को भी टीका लगाया गया।
जिले में कोरोना का पहला टीका लगवाने वाले पंकज कुमार का कहना है कि टीका लगवाने के बाद किसी तरह की समस्या नहीं हुई। कहा कि भारत के वैज्ञानिकों ने कोरोना को हराने के लिए जो वैक्सीन बनाई है, उस पर सभी को भरोसा कर लगवानी चाहिए।
कोरोना का टीका लगवाने के बाद संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि टीका लगवाना सामान्य प्रक्रिया की तरह ही रहा। पहले से ही टीकाकरण होता रहा है। यह गर्व की बात है कि भारत का बना टीका ही कोरोना वायरस से निपटने में कारगर है। कोई भ्रम न पालें।

टीका लगवाने के बाद प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. सीके गुप्ता ने कहा कि वैक्सीन का कोई साइड इफेक्ट नहीं है। अन्य देशों में भी इसी फार्मूले पर तैयार वैक्सीन कारगर रहीं हैं। देश के वैज्ञानिकों की विकसित वैक्सीन भी कारगर है। सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए।

फोटो-9- संजय कुमार मिश्रा।

फोटो-9- संजय कुमार मिश्रा।- फोटो : HARDOI

फोटो- 10- डॉ. सीके गुप्ता।

फोटो- 10- डॉ. सीके गुप्ता।- फोटो : HARDOI

फोटो-2-  प्रधानमंत्री का आनलाइन संबोधन सुनते डीएम अविनाश कुमार, सीएमओ डॉ. एसएम त्रिपाठी और एसडीएम स

फोटो-2- प्रधानमंत्री का आनलाइन संबोधन सुनते डीएम अविनाश कुमार, सीएमओ डॉ. एसएम त्रिपाठी और एसडीएम स- फोटो : HARDOI

फोटो-3- टीकाकरण से पहले आईडी प्रूफ दिखातीं चिकित्सक व स्टाफ नर्स। संवाद

फोटो-3- टीकाकरण से पहले आईडी प्रूफ दिखातीं चिकित्सक व स्टाफ नर्स। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-4- टीकाकरण फार्म भरते चिकित्सक व स्टाफ। संवाद

फोटो-4- टीकाकरण फार्म भरते चिकित्सक व स्टाफ। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-5- टीका लगवातीं विनीता मौर्या। संवाद

फोटो-5- टीका लगवातीं विनीता मौर्या। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-6- टीका लगने के बाद आब्जर्वेशन रूम में मौजूद कर्मचारी। संवाद

फोटो-6- टीका लगने के बाद आब्जर्वेशन रूम में मौजूद कर्मचारी। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed