फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   26 nomonation for bjp city president post

गहमा-गहमी के बीच भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 26 नामांकन

Wed, 20 Nov 2019 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
26 nomonation for bjp city president post
हरदोई। भाजपा जिलाध्यक्ष पद के चुनाव के मद्देनजर बुधवार को गंगानगर स्थित कार्यालय में खासी गहमा-गहमी रही। 26 नेताओं ने जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराया। संगठन की ओर से नियुक्त जिला चुनाव अधिकारी अब इन सभी नामों को प्रदेश नेतृत्व को सौंप देंगे। अध्यक्ष की घोषणा प्रदेश नेतृत्व करेगा।
विज्ञापन

जिला चुनाव अधिकारी कुंवर मानवेंद्र सिंह और सह जिला चुनाव अधिकारी रमेश तूफानी बुधवार सुबह 10 बजे ही जिला कार्यालय पहुंच गए। इसके बाद अध्यक्ष पद के दावेदारों, मंडल अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। जिला चुनाव अधिकारी कुंवर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि कुल 26 नामांकन अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किए गए हैं। इन सभी नामों को प्रदेश नेतृत्व को सौंपा जा रहा है। उन्होंने बताया कि मतदान नहीं कराना पड़ेगा, प्रदेश नेतृत्व की ओर से अध्यक्ष पद के निर्वाचन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

पार्टी से जुड़े सूत्र बताते हैं कि हर नामांकन के साथ चार प्रस्तावक और चार समर्थक देने थे। मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि ही प्रस्तावक व समर्थक बन सकते हैं। बुधवार को जब नामांकन हुआ तो एक-एक मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि ने कई दावेदारों के प्रस्ताव और समर्थक बनने से गुरेज नहीं किया। यही कारण रहा कि 26 नामांकन पत्र दाखिल हो गए। अगर नियम का पालन किया जाता तो किसी भी हाल में नौ से अधिक नामांकन नहीं हो सकते थे। इसका कारण यह कि मंडल अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधियों के कुल 82 पद हैं। इनमें से 6 पद अब तक रिक्त हैं। यानी कुल 76 मतदाता हैं और इन्हीं में से प्रस्तावक और समर्थक भी बनने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों ने दाखिल किए नामांकन
भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकिशोर गुप्ता गुड्डू, पूर्व जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह, डॉ. नरेंद्र सिंह पटेल, अशोक कुमार सिंह, नीरज शुक्ला, अखिलेश कटियार, जीवन सिंह अर्कवंशी, राजेश कुमार अस्थाना, अखिलेश कुमार, डॉ. अनुज गुप्ता, लोकेश सैनी, अजीत सिंह बब्बन, अरविंद कुमार शुक्ला, गीत सिंह गौर, मनोज हिंदू, कैलाश नारायण, श्रवण कुमार पांडेय, शैलेंद्र सिंह भवानी, दिलीप कुमार गुप्ता, संदीप शाह रोशन, अशोक सिंह आजाद, विपिन सिंह, राजेश अग्निहोत्री और कर्मवीर सिंह चौहान।
पिता-पुत्र ने किया दावा
भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए कैलाश नारायण गुप्ता ने नामांकन दाखिल किया तो उनके पुत्र दिलीप कुमार गुप्ता ने भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है।
प्रदेश परिषद सदस्य के लिए भी 13 नामांकन
प्रदेश परिषद सदस्य के आठ पदों के सापेक्ष 13 नामांकन दाखिल किए गए हैं। हर विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश परिषद का एक सदस्य चुना जाता है। सदर विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश परिषद सदस्य के लिए नरेंद्र पाल सिंह, अमित कुमार दीक्षित, अनोज मिश्रा और आनंद मिश्रा ने नामांकन दाखिल किया है। सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र से वीरेंद्र सिंह खितौली, गोपामऊ से नंदलाल शास्त्री ने, सांडी से सालिगराम ने, बालामऊ से नरेंद्र कुमार वर्मा ने, शाहाबाद से हाकिम सिंह और राजेंद्र मिश्रा ने, बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा क्षेत्र से नंदकिशोर गुप्ता और सूरज राठौर ने नामांकल दाखिल किया है।

कर्मवीर और भवानी में हुई तीखी नोकझोंक
जिला चुनाव अधिकारी मानवेंद्र सिंह ने जिला महामंत्री कर्मवीर सिंह चौहान की ड्यूटी कार्यालय के प्रवेश द्वार पर लगाई थी। निर्देश थे कि प्रत्याशियों के अलावा मंडल अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधियों को ही अंदर जाने दिया जाए। इसी दौरान शैलेंद्र सिंह भवानी अंदर चले गए और बाद में अपने साथ आए कुछ लोगों को जबरन अंदर ले जाने की कोशिश करने लगे। इस पर शैलेंद्र सिंह भवानी और कर्मवीर सिंह में तीखी नोकझोंक हो गई। विवाद होते देख जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, आजाद भदौरिया, मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक आदि मौके पर पहुंच गए और मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed