फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   250 youth stepped up for career

कॅरियर के लिए 250 युवाओं ने बढ़ाया कदम

Thu, 24 Mar 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
250 youth stepped up for career
फोटो-17-आईटीआई में छात्र का साक्षात्कार लेते नोएडा की एक कम्पनी के एचआर साजिद खान - फोटो : HARDOI
हरदोई। शहर के आईटीआई में प्रशिक्षण पूरा कर चुके छात्रों के लिए बृहस्पतिवार को कॅरियर का रास्ता खोला गया। करीब 250 छात्रों को हेवेल्स, अशोका लीलैंड और वरॉक जैसी कंपनियों के साथ जुड़कर काम सीखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

मानव संसाधन प्रबंधन से जुड़ी नोएडा की एक कंपनी ने इन छात्रों का चयन किया है।
खास बात यह है कि छात्रों में अप्रेंटिस के प्रति भी उतना ही उत्साह देखने को मिला जितना किसी बड़ी जॉब के लिए होता है। चयनित छात्रों को बताया गया कि यदि उनका काम बेहतर रहता है तो अप्रेंटिस खत्म होते ही उन्हें जॉब के लिए प्रमोट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

आईटीआई प्रधानाचार्य आरएस यादव के मुताबिक, आईटीआई का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके छात्रों को बेहतर कॅरियर के लिए मंच देने और प्रशिक्षुओं के हुनर को संवारने की व्यवस्था की गई है। बाहरी कंपनियों में छात्रों को प्रशिक्षु के रूप में भेजकर उनके कौशल को बढ़ाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार यह कंपनियां प्रशिक्षुओं का अच्छा काम देखते हुए उन्हें ही अपनी कंपनी में नियुक्त कर लेती हैं, इसलिए यह व्यवस्था इन युवाओं के कॅरियर के लिए काफी उपयोगी है।
अप्रेंटिस के दौरान छात्रों को प्रतिमाह 10 हजार रुपये कंपनी की ओर से मानदेय भी दिया जाता है। नोएडा की मानव संसाधन प्रबंधन के काम से जुड़ी कंपनी ग्रेविटी के एचआर साजिद खान ने करीब 550 छात्रों का साक्षात्कार लिया।
आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी आलोक पाल के मुताबिक लगभग 250 छात्रों को अप्रेंटिस के लिए चयनित किया गया है। इन छात्रों को ग्रेविटी कंपनी वरॉक, हेवेल्स और अशोका लीलैड में अप्रेंटिस कराएगी।
पिहानी थाने के बगौछा गांव निवासी राहुल सिंह ने कहा कि अप्रेंटिस में चयनित होकर वह खूब मन लगाकर सीखेंगे। हो सकता है कि उनकी लगन देखकर कंपनी में उन्हें नियुक्ति मिल जाए।

कोतवाली शहर के खेतुई गांव निवासी प्रियांशु तिवारी का कहना है कि अप्रेंटिसशिप के लिए चयन होना भी उनके लिए बड़ी बात है। वह इसे कॅरियर के पहले पायदान के रूप में देख रहे हैं।
शाहाबाद थाने के पारा गांव निवासी गोलू अवस्थी ने बताया कि इंटरव्यू काफी अच्छा रहा है, यदि सफल हुए तो मन से काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed