फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   24 sankul prabhari gives resign in 2 blocks

दो ब्लॉकों के 24 संकुल प्रभारियों ने पद से दिया इस्तीफा

Fri, 13 Sep 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
24 sankul prabhari gives resign in 2 blocks
दो ब्लॉकों के 24 संकुल प्रभारियों ने दिया इस्तीफा
विज्ञापन

- प्रेरणा एप का विरोध जारी
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद/सवायजपुर। प्रेरणा एप लागू होने से नाराज शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को शाहाबाद में शिक्षकों ने बैठक कर विरोध की रणनीति तय की। इसके बाद शाहाबाद के 11 व भरखनी ब्लॉक के 13 संकुल प्रभारियों ने खंड शिक्षा अधिकारी को इस्तीफा सौंप दिया।
शाहाबाद प्रतिनिधि के अनुसार जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला महामंत्री संतोष अग्निहोत्री व प्रभाकर वाजपेयी के नेतृत्व में शुक्रवार को बीआरसी केंद्र पर बैठक हुई। जिला महामंत्री संतोष अग्निहोत्री ने कहा कि प्रेरणा एप व्यवस्था को खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इससे शिक्षकों में नाराजगी है। कहा कि जल्द ही निर्णय न हुआ तो पूरे प्रदेश में शिक्षक 29 सितंबर को बीआरसी केंद्रों व 30 को बीएसए कार्यालयों पर धरना प्रदर्शन करेंगे। 11 संकुल प्रभारियों ने शुचि गुप्ता को संकुल प्रभारी के पद से इस्तीफा सौंपा। यहां जिला उपाध्यक्ष अब्दुल हमीद सिद्दीकी, राजेश द्विवेदी, राजू पाठक, बाबूराम, प्रेमकुमार, होरी लाल, प्रभाकर वाजपेयी, इमरान खां, शोएब खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सवायजपुर प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड भरखनी के 13 संकुल प्रभारियों ने प्रेरणा एप का विरोध जता शुक्रवार दोपहर खंड शिक्षा अधिकारी शुचि गुप्ता को संकुल प्रभारी के पद से इस्तीफा सौंप दिया। यहां मुन्नू सिंह, राजकुमार, राकेश मिश्रा, शिवकुमार, रामबरन, छेदा लाल, करुणेश, राजेश व आरिफ मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed