{"_id":"5e6fc2f28ebc3ea80051abf1","slug":"226-farmer-get-7-lac-relief-fund-hardoi-news-knp5507457121","type":"story","status":"publish","title_hn":"226 किसानों के खातों में भेजा गया सात लाख रुपये मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
226 किसानों के खातों में भेजा गया सात लाख रुपये मुआवजा
विज्ञापन
ग्राम बिसूढ़ा में ओलावृष्टि से हुई क्षति का आंकलन करते लेखपाल व किसान। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला (हरदोई)। गत शुक्रवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान के आकलन का कार्य संडीला तहसील क्षेत्र में तेजी से चल रहा है। सोमवार को भी राजस्व कर्मियों की टीम अलग-अलग गांवों में पहुंची और किसानों से जानकारी ली। 226 किसानों के बैंक खातों में बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे के रूप में सात लाख 10 हजार रुपये की राशि भेज दी गई।
बारिश और ओलावृष्टि में खेतों में तैयार फसलें बर्बाद हो गई थीं। फसलों की बर्बादी पर खबरों को संज्ञान में लेकर संडीला एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव ने नुकसान के आकलन के लिए विशेष अभियान शुरू किया था। रात-दिन तहसील परिसर में चले कार्य के बाद रविवार को ही 102 किसानों के बैंक खातों में 2 लाख 90 हजार रुपये भेज दिए गए थे, जबकि एक किसान की दीवार गिरने के कारण हुई मौत के मामले में उसके आश्रितों को चार लाख रुपये और दो मवेशियों की मौत के मामले में पशु पालकों 60 हजार रुपये उपलब्ध कराए गए थे।
सोमवार को संडीला तहसील क्षेत्र के 226 किसानों के खेतों में नुकसान का आकलन कर सात लाख 10 हजार रुपये खातों में भेज दिए गए हैं। राजस्व विभाग के कर्मचारी जिनमें लेखपाल और राजस्व निरीक्षक शामिल हैं, प्रभावित गांवों में बर्बाद फसलों का मूल्यांकन करने पहुंचे। इनकी आख्या आने के बाद अन्य किसानों को भी लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन
धैर्य रखें किसान : एसडीएम
एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव ने किसानों से अपील की है कि राजस्व टीम सर्वे कर रही है। किसान धैर्य बनाए रखें। प्रभावित किसानों को निशुल्क मुआवजा दिया जा रहा है। अगर कोई भी राजस्व कर्मी या अन्य व्यक्ति किसी प्रकार की कोई भी मांग करे तो इसकी जानकारी दें। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की फसलों का बीमा है, वह नुकसान का आकलन करने के लिए तहसील कार्यालय परिसर में मौजूद बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों से भी संपर्क कर सकते हैं।