फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   22 honhaar chaynit

प्रदेश स्तरीय प्रदर्शनी के लिए 22 होनहारों के नामों की घोषणा

Mon, 13 Jan 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
22 honhaar chaynit
हरदोई। इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत जिले के 22 छात्रों की घोषणा कर दी गई। इनके मॉडल प्रदेश स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चयनित हुए हैं। इसका आयोजन 31 जनवरी व एक फरवरी को होने की संभावना है।
विज्ञापन

योजना के तहत 4400 छात्र छात्राओं ने आवेदन किया था, जिसमें से 262 छात्र-छात्राओं के मॉडलों का चयन किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज में इन छात्र-छात्राओं में 179 ने मॉडल प्रस्तुत किए थे। जिसमें 22 के मॉडल प्रदेश स्तर के लिए चयनित हुए हैं। कार्यालय में सोमवार को आयोजित बैठक में डीआईओएस ने चयनित नामों की घोषणा की। प्रदेश स्तर पर चयनित छात्रों में मधु बाबा मनसा नाथ इंटर कॉलेज, रितुपर्णा महर्षि दयानंद, सत्यम जूनियर हाई स्कूल कंथरी, पंकज वर्मा सरस्वती विद्या मंदिर विष्णुपुरी हरदोई, अर्पित पटेल अर्चिशा इंटरनेशनल कॉलेज बघौली, अनुष्का गुप्ता, सूर्यांश मिश्रा, अनिरुद्ध मिश्रा, चिराग कपूर सेठ एमआर जयपुरिया कॉलेज के नाम शामिल हैं। इसके अलावा अविनाश चौधरी रामचरण रामप्यारी इंटर कॉलेज रहीमाबाद ग्रंट, अंजली श्रीवास्तव श्री नारायण सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल, अर्जुन स्मृति राजाराम इंटर कॉलेज, हिमांशी देवी जूनियर हाई स्कूल ज्योतिपुरवा, वर्तिका सिंह क्रेन ग्रोवर पब्लिक स्कूल सवायजपुर ,पीयूष त्रिपाठी विजय शंकर इंटर कॉलेज हरपालपुर, रिया, अभिनव त्रिपाठी जूनियर हाई स्कूल टोडरपुर, इशिका त्रिवेदी नालंदा शिक्षण संस्थान उधरनपुर, यश दीक्षित, सृष्टि गुप्ता गीता देवी इंटर कॉलेज भी चयनित हुईं हैं। मृदुल तिवारी न्यू हाइट्स स्कूल हरदोई, सोनम गुप्ता प्राथमिक विद्यालय टोडरपुर के मॉडलों का चयन भी प्रदेश स्तरीय प्रदर्शनी के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed