फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ससुराल में विवाहिता ने आग से जलकर दी जान

ससुराल में विवाहिता ने आग से जलकर दी जान

Mon, 19 Jun 2017 05:31 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
ससुराल में विवाहिता ने आग से जलकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता ने सुसराल में आग लगाकर जान दे दी। शनिवार देर शाम उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पति फोन पर किसी लड़की से बात करता था। मना करने पर वह उसे मारपीट कर प्रताड़ित करता था। मृतका के पिता ने पति की प्रताड़ना के चलते बेटी के आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है।

बघौली थाना क्षेत्र के डकईपुरवा निवासी रामदयाल ने बेटी सोनी (19) की शादी करीब आठ महीने पहले हरसिंगपुर निवासी संजय के साथ की थी। रामदयाल ने बताया कि शादी के करीब एक महीने बाद ससुराल से विदा होकर मायके आई सोनी कुछ परेशान थी। कई बार पूछने पर भी उसने कुछ नहीं बताया था। मायके में कुछ दिन रही, इसके बाद संजय उसे विदा करा ले गया था। रामदयाल ने बताया कि करीब एक महीना पहले सोनी ने फोन किया था। बताया कि संजय का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चलता है। मना करने के बाद भी वह फोन पर किसी लड़की से बात करता रहता है। बेटी का ये भी कहना था कि विरोध करने पर उससे गालीगलौज और पीटता है। मृतका के पिता ने बताया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे संजय ने फ ोन कर बताया था कि खाना पकाते समय सोनी चूल्हे की आग चपेट में आकर झुलस गई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी पर रामदयाल गांव के कुछ लोगों के साथ जिला अस्पताल पहुंचा। जहां पर देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को शहर कोतवाली पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका के पिता ने प्रताड़ना के कारण बेटी के आग लगाकर जान देने का आरोप लगाया है। मृतका के पति का कहना है कि रविवार शाम करीब चार बजे वह मां के साथ खेत पर गया था। सोनी चूल्हे पर खाना पका रही थी। इसी दौरान साड़ी चूल्हे की चपेट में आ गई थी। जिससे वह आग की चपेट में आई। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने किसी तरह उसे बचाया था। जानकारी मिलने पर घर पहुंचकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। एसओ ओपी तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- ससुराल में विवाहिता ने आग लगाकर दी जान
- टड़ियावां थाना क्षेत्र के हरसिंगपुर की थी निवासी
- आठ महीना पहले ब्याहकर आई थी ससुराल
- पति का किसी लड़की से चलता था प्रेम प्रसंग
- मना करने पर पति मारपीट कर करता था प्रताड़ित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed