फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   21383 people bought e-vehicles in the district, only 12 took subsidy

Hardoi News: जिले में 21383 लोगों ने खरीदे ई-व्हीकल, सब्सिडी सिर्फ 12 ने ली

Fri, 04 Apr 2025 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 04 Apr 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
21383 people bought e-vehicles in the district, only 12 took subsidy
खास खबर
विज्ञापन

------------
- ईवी खरीदने की सब्सिडी के बारे में लोगों को नहीं जानकारी
- कार पर एक लाख रुपये तक मिलती सब्सिडी, दो पहिया पर पांच हजार
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद के लिए सब्सिडी देती है लेकिन जिले में लोगों को इसके बारे में जानकारी ही नहीं है। इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति लोगों का रूझान बढ़ाने के लिए चौपहिया पर एक लाख और दो पहिया पर पांच हजार रुपये तक सब्सिडी मिलती है। इसके बाद भी जिले में 21 हजार वाहनों की खरीद के बावजूद सिर्फ 12 लोगों ने ही सब्सिडी ली है।


इलेक्ट्रिक वाहनों को सरकार की ओर से काफी बढ़ावा दिया जा रहा है। इलेक्ट्रिक वाहन एक तो ईको फ्रेंडली होते हैं साथ ही इनमें खर्चा भी कम होता है। पर्यावरण को बचाने के उद्देशय से ही आज इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर दिया जा रहा है। रोडवेज में बसों से लेकर निजी तौर पर भी सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने के लिए लोगों को प्रेरित कर रही है। इसलिए ही सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद के लिए 8 जून 2022 से सब्सिडी देनी शुरू की।
विज्ञापन

दो पहिया से लेकर चौपहिया वाहन खरीदने पर सरकार से सब्सिडी मिलती है। इसके बावजूद जिले में 21383 इलेक्ट्रिक वाहन हाेने के बावजूद सिर्फ 12 लोगों को ही सब्सिडी मिली है। इसका कारण यह है कि लोगों को सब्सिडी के बारे में जानकारी नहीं है और डीलर भी ग्राहकों को जानकारी नहीं दे रहे हैं। अब सरकार ने ई-रिक्शा पर सब्सिडी समाप्त कर दी है लेकिन बसों, गुड्स कैरियर, चौपहिया और दो पहिया वाहन पर सब्सिडी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्सिडी के लिए शुरू किया गया पोर्टल
हरदोई। लोगों को सब्सिडी के बारे में जानकारी हो सके, इसके लिए एक परिवहन विभाग की ओर से एक पोर्टल की शुरूआत की गई है। परिवहन विभाग ने www.upevsubsidy.in पर जाकर सब्सिडी के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही डीलरों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह ग्राहकों को सब्सिडी के बारे में जानकारी दें, ताकि इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद में तेजी आए।

जिले में चौपहिया वाहन स्वामियों ने ली सब्सिडी
हरदोई। जिले में 21383 इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत हैं। इनमें से करीब 752 कारें हैं। जबकि अन्य वाहनों में माल वाहन और दो पहिया वाहन हैं। इलेक्ट्रिक बस तो जिले में किसी ने पंजीकृत नहीं कराई है और दो पहिया में किसी ग्राहक ने सब्सिडी नहीं ली लेकिन करीब 12 चौपहिया वाहन स्वामियों ने सब्सिडी ली है। जबकि ई-रिक्शा पर शुरू में पांच हजार रुपये सब्सिडी दी गई थी लेकिन संख्या अधिक बढ़ने पर सब्सिडी समाप्त कर दी गई।

इन वाहनों पर यह है सब्सिडी
ई-बाइक पर पांच हजार रुपये
ई-कार पर एक लाख रुपये

गुड्स कैरियर पर एक लाख रुपये
ई-बस पर 20 लाख रुपये



वर्जन
इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर सरकार ने सब्सिडी योजना की शुरुआत की है लेकिन ग्राहकों को डीलर जानकारी ही नहीं देते हैं। इससे लोग योजना का लाभ नहीं ले पाते हैं। योजना के लाभ के लिए ही सरकार ने पोर्टल की शुरुआत की है। इस पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। -संजीव कुमार सिंह, उपसंभागीय परिवहन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed