फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   21 ghante se bijli gul

मेन लाइन में खराबी, 21 घंटे से बत्ती गुल

Tue, 14 Jul 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
21 ghante se bijli gul
बिलग्राम। शहर से आई मेन लाइन में फाल्ट होने से सोमवार रात आठ बजे कस्बा व आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। गर्मी में आपूर्ति बाधित होने से कस्बे की लगभग 50 हजार की आबादी परेशान रही। जेई ने बताया कि मंगलवार शाम साढ़े 4 बजे बिजली आपूर्ति सुचारु हो गई।
विज्ञापन

नगर को सीधे शहर के मन्नापुरवा पावर हाउस से विद्युत आपूर्ति मिलती है। सोमवार रात लगभग आठ बजे मन्नापुरवा से कस्बे तक गई 33 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से फाल्ट हो गया। इसके कारण जिससे कस्बा व आसपास के इलाके की आपूर्ति बाधित हो गई। इसके बाद पूरी रात आपूर्ति बाधित रही। सुबह साढ़े नौ बजे के आसपास लाइन की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की गई, लेकिन कुछ ही देर बाद लाइन में फिर से फाल्ट आ गया। भीषण गर्मी में बिजली न मिलने के कारण लोगों को खासी परेशानी हुई। कस्बा निवासी शोएब ने बताया कि आपूर्ति बाधित होने के कारण पूरी रात जागकर काटनी पड़ी। राजेश ने बताया कि आपूर्ति बाधित होने से सुबह लोगों को पानी भी नहीं मिल सका। जेई लालकरन गंगवार ने बताया कि मेन लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से फाल्ट आया था, जिसे सुबह सही कर दिया गया था। इसके बाद दूसरी जगह फाल्ट हो गया है। शाम को आपूर्ति सुचारु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed