फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   21 gave first semester examination in CSN

सीएसएन में 21 ने दी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा

Tue, 29 Mar 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
21 gave first semester examination in CSN
हरदोई। सीएसएन पीजी कालेज में लखनऊ यूनिवर्सिटी के सेमेस्टर परीक्षा की शुरुआत हो गई है। बीए प्रथम सेमेस्टर परीक्षा के पहले दिन संस्कृत विषय में पंजीकृत सभी 21 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

जिले के सभी कालेजों में लखनऊ यूनीवर्सिटी के सेमेस्टर परीक्षाएं पहली बार आयोजित हुई हैं। अब तक यहां के सभी कालेज कानपुर यूनिवर्सिटी से संबद्ध थे।
कालेज प्राचार्य डॉ. कौशलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीए प्रथम सेमेस्टर के 21 परीक्षार्थी संस्कृत विषय के लिए कालेज में पंजीकृत हुए थे। सभी परीक्षार्थी पहले दिन की परीक्षा में उपस्थित हुए हैं।
विज्ञापन

इसी के साथ छत्रपति शाहू जी महाराज कानपुर यूनिवर्सिटी की बीएससी कृषि पंचम सेमेस्टर की परीक्षा भी कालेज में कराई गई।
इस परीक्षा में पंजीकृत 154 परीक्षार्थियों में से 145 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। नौ परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। उन्होंने बताया कि कालेज में बीए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 28 अप्रैल तक चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आर्यकन्या महाविद्यालय में भी लखनऊ यूनिवर्सिटी के सेमेस्टर की संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। कालेज प्राचार्या डॉ. सुमन वर्मा ने बताया कि संस्कृत विषय के लिए कालेज में 16 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। सभी परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।

वहीं, महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से लखनऊ यूनिवर्सिटी के सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू होंगे। कालेज प्राचार्य डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि कालेज में साइंस व कॉमर्स के सेमेस्टर परीक्षाएं कराए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed