{"_id":"596cee434f1c1beb6b8b4703","slug":"201500311107-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर का था ट्रेन से गिरकर मरा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर का था ट्रेन से गिरकर मरा युवक
Updated Mon, 17 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। रविवार को कौंढ़ा रेलवे स्टेशन के निकट ट्रैक पर मिले शव की शिनाख्त सोमवार को हो गई। मृतक कक्षा 11 का छात्र था और अपनी ननिहाल से लौट रहा था। ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हुई थी।
रविवार को कौंढ़ा रेलवे स्टेशन पर गंगा सतलज एक्सप्रेस से गिरकर एक युवक घायल हो गया था। गंभीर हालत में ग्रामीण उसे लेकर अस्पताल जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उसकी शिनाख्त विकास (18)पुत्र कमलेश निवासी रुदौली थाना सरपटहा जनपद जौनपुर के रूप में हुई। उसके मामा शिवनाथ पुत्र झगडूराम निवासी गीठासरायं ने बताया कि विकास उसके साथ ही लुधियाना से वापस घर लौट रहा था। बरेली में विकास पानी पीने के लिए उतरा था, तभी ट्रेन चल दी तो वह दूसरे कोच में चढ़ गया था। बाराबंकी में ट्रेन रुकने पर जब विकास नहीं दिखा तो उन लोगों ने खोजना शुरु किया। पता चला कि कौंढ़ा के निकट एक लड़का ट्रेन से गिर गया था, जिस पर वह लोग मुर्दाघर पहुंचे और शव की शिनाख्त कर ली। मृतक तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। उसके पिता सब्जी बेंचने का काम करते हैं।
- जौनपुर का था ट्रेन से गिरकर मरा युवक
- रविवार को कौंढ़ा के पास गिरा था ट्रेन से