फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ग्राम समाज की भूमि कब्जाने में दो पक्ष भिड़े

ग्राम समाज की भूमि कब्जाने में दो पक्ष भिड़े

Sun, 16 Jul 2017 11:14 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
ग्राम समाज की भूमि कब्जाने में दो पक्ष भिड़े
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान बनाने के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। घटना में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। खबर लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गयी थी।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम छतेहुना में ग्राम समाज की करीब 20 बीघा भूमि है। इस भूमि पर ग्रामीणों ने अवैध कब्जा कर मकान बना लिए हैं। गांव के ही निवासी रामलखन (45) ,रामसहाय (40) के कब्जे में 5-5 बीघा भूमि है। इसी भूमि पर रामसहाय भी मकान बनवा रहा है। रविवार की सुबह 9 बजे उसका भाई रामशंकर (35) नींव खोद रहा था। इसी दौरान रामलखन ने मौके पर पहुंचकर नींव खोदने पर आपत्ति जताई और काम बंद करने को कहा। इसको लेकर दोनों के बीच गालीगलौज होने लगा। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और मारपीट होने लगी। शोर सुनकर दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों व धारदार हथियार लेकर पहुंच गएऔर एक दूसरे पर हमला कर दिया। इस घटना में रामलखन और रामशंकर सिर पर बांका लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। विवाद में रामलखन के बेटे राहुल (20) संदीप (24) दूसरे पक्ष से रामसहाय की भी चोर्टें आइं। एसओ ओपी तिवारी ने बताया घटना संज्ञान में है। हालत गंभीर होेने की वजह से घायलोें को इलाज के लिए भिजवाया गया है। दोनो पक्षों में से एक ने भी घटना के बारे में तहरीर नहीं दी है। मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


चेत जाती पुलिस और एंटी भू माफि या टीम तो नहीं होता विवाद
अगर पुलिस पहले ग्रामीणों की शिकायत पर चेत जाती तो विवाद की नौबत नहीं आती। ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर आए दिन विवाद की शिकायतें पुलिस तक पहुंचती थीं । इसके बावजूद पुलिस ने कभी भी मौके पर जाकर पड़ताल करना मुनासिब नहीं समझा। उधर, दूसरी ओर ग्राम समाज की भूमि से कब्जा मुक्त करवाने के लिए एंटी भू माफिया टास्क फोर्स गठित है, लेकिन टास्क फोर्स ने भी ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त कराने का कोई प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- ग्राम समाज की भूमि कब्जाने में दो पक्ष भिड़े
- टड़ियावां थाना क्षेत्र के छतेहुना गांव में हुई घटना, पांच घायल
- दोनों पक्षों के कब्जे में है 10 बीघा ग्राम समाज की भूमि


फ ोटो-6) घायल रामशंकर
फोटो-7) घायल रामलखन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed