{"_id":"5f6648e08ebc3e982d751d74","slug":"200-department-dont-give-jhanda-diwas-rashi-hardoi-news-knp583643177","type":"story","status":"publish","title_hn":"झंडा दिवस की राशि दबाए बैठे हैं जिले के कई बड़े अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झंडा दिवस की राशि दबाए बैठे हैं जिले के कई बड़े अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। देश की सीमाओं पर जान की बाजी लगाने वाले सैनिकों की सहायता के लिए हर वर्ष झंडा दिवस की राशि सरकारी व गैर सरकारी विभागों से एकत्र की जाती है। लेकिन इस बार भी कई विभाग इसमें पीछे रह गए। निर्धारित समय निकलने के बाद सैनिक कल्याण पुनर्वास कार्यालय की ओर से 200 सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों को रिमाइंडर भेजा गया है।
प्रत्येक वर्ष सात दिसंबर को पूरे देश में सशस्त्र झंडा दिवस मनाया जाता है। इस दिन प्रतीक चिह्न के रूप में सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं को झंडे भेजे जाते हैं। जिसके स्थान पर एक छोटी राशि सैनिकों व उनके परिवारों के सहायतार्थ भेजी जाती है। लेकिन अधिकांश विभागीय अधिकारियों व गैर सरकारी विभागों की ओर से इस राशि को देने में रुचि नहीं दिखाई गई।
200 से अधिक सरकारी व गैर सरकारी विभागों की ओर से प्रतीक चिह्न तो लिए गए लेकिन झंडा दिवस की राशि कार्यालय नहीं भेजी गई। प्रभारी जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव ने ऐेसे विभागीय अधिकारियों को रिमाइंडर भेजा गया है। इनको 30 सितंबर तक राशि जमा करने को कहा गया है।
विज्ञापन
इन्हें भेजा गया रिमाइंडर
जिन 200 विभागों को रिमाइंडर भेजा जा रहा है, इनमें डीएसओ, कोषाधिकारी, अधिशासी अधिकारी विद्युत वितरण खंड, डाक अधीक्षक, उद्योग विभाग, एलआईसी, सीएमएस, रजिस्ट्रार, सवायजपुर, संडीला व शाहाबाद तहसीलदार, डीएसटीओ, प्रोबेशन अधिकारी, डीआरडीए, पुलिस विभाग के अधिकारी, एसडीएम सदर, संडीला व सवायजपुर शामिल हैं।