{"_id":"5f566f8e8ebc3e6a07790d99","slug":"2-thief-arrested-hardoi-news-knp581306245","type":"story","status":"publish","title_hn":"सखेड़ा में हुई चोरी का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सखेड़ा में हुई चोरी का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
हरदोई। सांडी पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। शातिरों के पास से चोरी के जेवर, नगदी और तमंचा बरामद हुआ है।
सोमवार को पत्रकार वार्ता में एसपी अमित कुमार ने बताया कि सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम सखेड़ा निवासी दिलीप कुमार के घर में दो सितंबर को चोरी हुई थी। घटना का खुलासा करने के लिए सांडी के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश यादव को लगाया गया था। मुखबिर की सूचना पर रविवार रात लगभग साढ़े नौ बजे सांडी तिराहे से मलिखान पुत्र रामपाल निवासी ग्राम सखेड़ा थाना सांडी और आकाश पुत्र रतनलाल निवासी मोहल्ला किदवई नगर गोसाईगंज थाना गुरसहायगंज जनपद कन्नौज को गिरफ्तार किया गया।
इनके कब्जे से सोने की चेन, दो अंगूठी, एक जोड़ी कान के झाले, एक करधनी, एक जोड़ी गुलशनपट्टी, एक जोड़ी पायल, 3300 रुपये, एक तमंचा और कारतूस मिला है। खुलासा करने वाली टीम में सांडी के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार यादव, उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमारी सिंह, सिपाही पारस कुमार, अशोक कुमार और ललित कुमार शामिल रहे।