फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   2 days bank strike

आज से दो दिन रहेगा जिले की 163 बैंक शाखाओं में ताला

Wed, 15 Dec 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
2 days bank strike
हरदोई। बैंकिंग कानून संशोधन बिल की वापसी की मांग को लेकर स्टेट बैंक सहित जिले की 163 बैंक शाखाओं में गुरुवार से दो दिन हड़ताल रहेगी।
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की स्थायी इकाई के चेयरमैन मनोज सिंह व संयोजक आरके पांडे ने बताया कि बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक 2021 सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकों के निजीकरण के उद्देश्य से लाया जा रहा है। केंद्र सरकार ने इस बिल को वर्तमान संसद सत्र में पेश करने के लिए सूचीबद्ध कर रखा है। लेकिन बिल पेश नहीं किया।

इस पर यूनियंस ने हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी। बैंक कर्मी क्षितिज पाठक ने बताया कि जिले के बैंक कर्मी गुरुवार को हड़ताल के प्रथम दिन भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा स्टेशन रोड पर सुबह 10 बजे एकत्र होंगे। यहां पर हड़ताली बैंककर्मी धरना प्रदर्शन करेंगे। इस हड़ताल में आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के तीन संगठनों एबाक, एआईबीओए व एआईबीईए के संबद्ध संगठनों ने शामिल होने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed