{"_id":"5f6256448ebc3e5cbe386c93","slug":"2-arrested-with-alcohal-hardoi-news-knp5830570129","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की शराब बरामद,दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की शराब बरामद,दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
हरदोई। गौसगंज कस्बे में सोमवार रात अंग्रेजी शराब के ठेके पर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
कासिमपुर एसओ दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि गौसगंज कस्बे में मल्लावां मार्ग पर अंग्रेजी शराब का ठेका है। सोमवार रात चोरों ने ठेके की दीवार में सेंध लगाकर छह बोतल अंग्रेजी शराब पार कर दी थी।
सेल्समैन आशुतोष की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बताया कि चोरी करने वाले दिलीप व सलमान निवासी कटरा गौसगंज को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर शराब की बोतलें व घटना में प्रयुक्त छेनी व हथौड़ी बरामद हुई है। बुधवार को आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।