फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   --सुविधा शुल्क मांगने पर मरीजों ने चिकित्सक को घेरा,हंगामा

--सुविधा शुल्क मांगने पर मरीजों ने चिकित्सक को घेरा,हंगामा

Thu, 16 May 2019 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
--सुविधा शुल्क मांगने पर मरीजों ने चिकित्सक को घेरा,हंगामा
हरदोई। जिला अस्पताल में मरीजों को बिना सुविधा शुल्क दिए इलाज मिलना संभव नहीं है। बुधवार को ओपीडी में डॉक्टर द्वारा इलाज के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने पर हंगामा हो गया। मरीजों ने चिकित्सक को घेर लिया। हाथापाई की नौबत आ गई। चिकित्सक के कसम खाने पर मरीजों ने छोड़ दिया। गुुरुवार को वीडियो वायरल होने पर अस्पताल प्रशासन हकरत में आ गया। सीएमएस ने चिकित्सक को बुलाकर चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इन दिनों मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। ऐसे मे कुछ डॉक्टर मनमानी से मरीजों का उपचार कर रहे हैं। वहीं कुछ डॉक्टरों से बिना जुगाड़ इलाज कराना मुश्किल है। आलम यह है कि बुधवार की दोपहर ईएनटी सर्जन कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी थी। ईएनटी सर्जन डॉ. जेएन तिवारी मनमानी से मरीजों को देख रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि कई मरीजों सें चिकित्सक ने पहले तीन-तीन सौ रुपये जमा कर लिए। इसके बाद उन्हीं मरीजों को देखना शुरू किया। जिन मरीजों ने रुपये जमा करने से इंकार कर दिया, उन्हें कक्ष से बाहर कर दिया। चिकित्सक की यह हरकत मरीजों को नागवार गुजरी। मरीजों ने तीमारदारों के साथ मिलकर चिकित्सक को घेरकर हंगामा शुरू कर दिया। बात बढ़ने पर हाथापाई की नौबत आ गई। सूचना मिलने पर अस्पताल के अन्य कर्मचारी मौके पर आ गए। चिकित्सक के कसम खाने पर मरीजों ने हिदायत देकर छोड़ दिया। गुरुवार को घटना का वीडियो वायरल होने से अस्पताल प्रशासन को हरकत में आया। सीएमएस डॉ. एके शाक्य ने चिकित्सक को चेताया।
विज्ञापन



सर्जन पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप
हरदोई। भारतीय किसान यूनियन(भानू) के जिलाध्यक्ष समर सिंह ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में जिला चिकित्सालय के एक सर्जन पर पथरी के ऑपरेशन के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर निवासी साधना पुत्री समर सिंह की पित्त की थैली में पथरी थी। उसने 11 मई को बेटी को जिला चिकित्सालय के एक सर्जन को दिखाया। पीड़िता का आरोप है कि सर्जन ने ऑपरेशन से पहले 5 हजार रुपये जमा करने की बात कही। उसने तीन हजार रुपये उसी दिन जमा कर दिए। दूसरे दिन राउंड पर आकर शेष बकाया की मांग। पीड़ित ने आपरेशन करने के बाद बाकी रुपये जमा करने को कह दिया। आपरेशन होने पर फिर चिकित्सक ने रुपये मांगे। पीड़ित के पास रूपये नहीं थे। इस पर चिकित्सक ने केस खराब करने की धमकी दी। परिजनों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही। पीड़ित ने गुरुवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देेकर कार्रवाई की मांग की है।


सुविधा शुल्क मांगने पर मरीजों ने डॉक्टर को घेरा, हंगामा

- जिला चिकित्सालय की ओपीडी में ईएनटी कक्ष का मामला
- वीडियो वायरल होने पर सीएमएस ने चिकित्सक को दी चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed