फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   15 वर्ष बाद हरदोई वापस आए सत्यदेव सिंह

15 वर्ष बाद हरदोई वापस आए सत्यदेव सिंह

Tue, 26 Mar 2019 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
15 वर्ष बाद हरदोई वापस आए सत्यदेव सिंह
फभाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और मौजूदा समय में प्रदेश की अनुशासन समिति के संयोजक सत्यदेव सिंह 15 वर्ष बाद वापस हरदोई में राजनीतिक मंच पर दिखे।
विज्ञापन


भाजपा ने वरिष्ठ नेता सत्यदेव सिंह को हरदोई लोकसभा क्षेत्र का संरक्षक घोषित किया है। मंगलवार को गांधी मैदान में आयोजित विजय संकल्प सभा में खुद सत्यदेव सिंह ने कहा कि लंबे समय बाद हरदोई आना हुआ है।

प्रदेश भाजपा के वरिष्ठतम नेताओं में गिने जाने वाले सत्यदेव सिंह को भाजपा ने वर्ष 2004 में तत्कालीन शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया था।

तब शाहाबाद संसदीय क्षेत्र में हरदोई जनपद का तत्कालीन शाहाबाद, पिहानी, बावन-हरियावां विधानसभा क्षेत्र लगता था, जबकि लखीमपुर जनपद की मोहम्मदी और हैदराबाद विधानसभा क्षेत्र भी उक्त लोकसभा क्षेत्र में आते थे।
विज्ञापन


उस चुनाव में सत्यदेव सिंह बसपा प्रत्याशी इलियास आजमी से हार गए थे। चुनाव हारने के बाद सत्यदेव सिंह ने इक्का-दुक्का निजी कार्यक्रमों में ही हरदोई आकर उपस्थिति दर्ज कराई, लेकिन राजनीतिक कार्यक्रम में 2004 के बाद सत्यदेव सिंह हरदोई में मंगलवार को विजय संकल्प सभा में नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 वर्ष बाद हरदोई वापस आए सत्यदेव सिंह

वर्ष 2004 में तत्कालीन शाहाबाद लोकसभा क्षेत्र से थे भाजपा प्रत्याशी
अब हरदोई लोकसभा क्षेत्र के बनाए गए संरक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed