{"_id":"596cac954f1c1bb1648b499d","slug":"191500294293-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन से लापता मजदूर का शव तालाब में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन से लापता मजदूर का शव तालाब में मिला
Updated Mon, 17 Jul 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। चार दिन से लापता मजदूर का शव सोमवार को भटेउरा गांव के तालाब में उतराता मिला। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस ने जांच-पड़ताल की।
कोतवाली देहात के ग्राम भटेउरा निवासी उदय प्रताप (40) मजदूरी करता। बीती 14 जुलाई की सुबह वह परिजनों से मजदूरी पर जाने की बात कहकर निकला था। शाम तक न लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने सभी नाते-रिश्तेदारों के यहां भी उसे तलाशा, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। उदय प्रताप के परिजनों की मानें तो उन्होंने गुमशुदगी के मामले में कोतवाली देहात में भी जानकारी दी थी, लेकिन पुलिस ने अपने स्तर से खोज लेने को कहा। सोमवार सुबह गांव के पास स्थित कलौली तालाब में उदय प्रताप का शव उतराता मिला। राहगीरों ने शव मिलने की जानकारी उसके परिजनों को दी, तो उदय प्रताप का भाई अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गया। परिजन मौके पर ही रोने बिलखने लगे। इसी बीच मृतक के बड़े पुत्र अंशू ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी छुटकुन्ना के अलावा पुत्र अंशू (23), शिवम (13) व पुत्रियां कविता (19) और पूजा (21) हैं। अंशू ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक बलवीर सिंह ने बताया कि पेास्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- लापता मजदूर का शव तालाब में मिला
-14 जुलाई को मजदूरी करने जाने की बात कहकर निकला था