फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   लखीमपुर के युवक की ट्रेन से गिरकर मौत

लखीमपुर के युवक की ट्रेन से गिरकर मौत

Tue, 13 Jun 2017 06:59 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर के युवक की ट्रेन से गिरकर मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के निकट रेलवे लाइन के किनारे मंगलवार सुबह घायल मिले युवक की जिला अस्पताल में मौत हो गई। मृतक लखीमपुर का निवासी था। वह देहरादून से मजदूरी करके घर लौट रहा था। सूचना पर पहुंचे पिता ने आरोप से इनकार किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया।

लखीमपुर के धौरहरा थाना क्षेत्र के अंगनेपुरवा निवासी मैकू लाल का बेटा मुन्नू लाल (21) उत्तराखंड के देहरा दून में मजदूरी करता था। सोमवार को वह जनता एक्सप्रेस से घर के लिए निकला था। मंगलवार सुबह बघौली थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के निकट रेलवे लाइन के किनारे वह घायल अवस्था में मिला। सुबह करीब सात बजे रेलवे लाइन की तरफ शौच करने पहुंचे दौलतपुर निवासी प्रदीप ने उसे घायल अवस्था में पड़ा देखा। प्रदीप ने एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके पास से मिले मोबाइल से प्रदीप ने पिता मैकूलाल को सूचना दी। करीब 2 बजे शवगृह पहुंचकर मैकू लाल ने बेटे की पहचान की। शहर कोतवाली पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। तलाशी में युवक के पास से मिला मोबाइल व 10,000 रुपये पुलिस ने परिजनों क ो सौंप दिए। मृतक के पिता ने बताया कि मुन्नूलाल इकलौता बेटा था। एक साल पहले उसकी शादी हुई थी। एसओ राजीव चौधरी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस संबंध में उन्हें तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


- लखीमपुर के युवक की ट्रेन से गिरकर मौत
- बघौली थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास रेलवे लाइन के किनारे मिला था
- ग्रामीण ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल में कराया था भर्ती, इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed