{"_id":"6202a19207014a4edb2184ce","slug":"19-thousand-cheated-by-luring-25-lakhs-hardoi-news-knp67956248","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 लाख का लालच देकर 19 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 लाख का लालच देकर 19 हजार ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। साइबर ठगों ने एक मजदूर को 25 लाख रुपये की लाटरी का लालच देकर उससे 19 हजार रुपये ठग लिए। खाते में नकदी न आने पर मजदूर ने फोन किया, तो नंबर बंद मिला। इससे परेशान पीड़ित ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मंगोलापुर निवासी रमजान मजदूरी करता है। बताया कि दो दिन उसके व्हाट्सअप पर मैसेज और रिकार्डिंग आई थी। जिसमें उसके नंबर पर 25 लाख रुपये की लाटरी लगने की बात कही गई थी।
उसे व्हाट्सअप कॉल कर एक व्यक्ति ने खुद कंपनी का अधिकारी बताया था। उससे लाटरी के रुपये भेजने पर 19 हजार रुपये का खर्चा बताया था। पीड़ित से एक घंटे में पेटीएम आदि के जरिए पैसे ट्रांसफर करने को कहा था।
विज्ञापन
लालच में आकर रमजान से घर से गेहूं बेचकर और कुछ रुपये उधार लेकर पेटीएम के जरिए दो बार में ट्रांसफर कर दिए। बताया कि पांच मिनट में खाते में रुपये आने की बात कही, जिस पर पीड़ित ने बैंक जाकर खाता चेक कराया जो शून्य मिला।
नंबरों पर कॉल करने पर मोबाइल नंबर बंद मिला। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल गंगेश शुक्ला ने बताया कि साइबर ठगों ने घटना को अंजाम दिया है। नंबरों को जरिए ठगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।