{"_id":"5e161fc78ebc3e879937cbd9","slug":"18344-student-give-tet-hardoi-news-knp5371970170","type":"story","status":"publish","title_hn":"18344 ने दी टीईटी, 1103 ने छोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18344 ने दी टीईटी, 1103 ने छोड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में 18344 शिक्षित बेरोजगारों ने टीईटी दी। परीक्षा के प्रश्नों का स्तर इस बार थोड़ा वृहद किए जाने के बाद परीक्षार्थी परेशान रहे। परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ आला अधिकारी भी केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।
शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए जिले के 19 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया। इनमें प्रथम पाली में प्राइमरी स्तर की टीईटी के लिए 13391 परीक्षार्थी ने आवेदन किए गए थे जिनमें से 12641 परीक्षा में शामिल हुए। 750 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, द्वितीय पाली में जूनियर स्तर की टीईटी हुई इसमें आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए। इसमें 6056 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 5703 उपस्थित रहे। वहीं 353 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा केंद्र पर तलाशी के साथ आईडी और अंक पत्र व प्रवेश पत्र शिक्षकों द्वारा जांच के उपरांत परीक्षार्थी को अंदर जाने दिया गया। सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रही। डीएम पुलकित खरे व पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने भी जीआईसी सहित कई सेंटरों का निरीक्षण किया। जिला विद्यालय निरीक्षक वी के दुबे ने महर्षि दयानंद इंटर कालेज लालपुर, अर्चिशा इंटरनेशनल स्कूल बघौली, सेंट जेम्स लखनऊ रोड, सी एस एन डिग्री कालेज, आर आर इंटर कालेज हरदोई का निरीक्षण किया। साथ में पर्वेक्षक प्रताप सिंह बघेल, अर्जुन सिंह मौजूद रहे। बीएसए हेमंत राव ने प्रथम पाली में शहर के जीआईसी, वेणी माधव, सीएसएन आदि सेंटरों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
टीईटी से शहर भर में जाम की स्थिति बनी रही। समय पर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के लिए अपने-अपने दोपहिया व चौपहिया वाहनों से आए थे। शहर स्थित परीक्षा केंद्रों के आसपास वाहनों की कतारें लगने के बाद जाम की स्थिति देखने को मिली। शहर में श्री वेणी माधव, आर्य कन्या, एसडी कालेज, सीएसएन कालेज, जीआईसी, जीजीआईसी में सेंटर बनाए गए थे जिसके चलते वाहनों के मुख्य सड़क पर खड़े होने से जाम की स्थिति दिन भर बनी रही और आम जन को समस्याओं से दो चार होना पड़ा।
कमरा बंद कर जमा करवाई गईं शीट
पांच बजने और द्वितीय पाली की परीक्षा का समय समाप्त होने के बाद सीएसएन कालेज में कक्ष निरीक्षकों द्वारा अफरातफरी को बचाने के लिए कक्षों को अंदर से बंद कर लिया गया और तब सभी से ओएमआर शीट व प्रवेश पत्र की फोटो कॉपी जमा करवाई गई।