फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   सामूहिक नकल में चार महाविद्यालयों की परीक्षाएं निरस्त, दोबारा होंगी

सामूहिक नकल में चार महाविद्यालयों की परीक्षाएं निरस्त, दोबारा होंगी

Tue, 24 Jul 2018 11:52 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
सामूहिक नकल में चार महाविद्यालयों की परीक्षाएं निरस्त, दोबारा होंगी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर (कानपुर विश्वविद्यालय) से संबद्ध जनपद के चार महाविद्यालय सामूहिक नकल के दोषी पाए गए हैं। इसके कारण परीक्षा समिति ने उक्त कालेजों की परीक्षाएं भी निरस्त कर दी हैं। विश्वविद्यालय ने दोबारा परीक्षा कराने के लिए स्कीम (परीक्षा सारिणी) जारी कर दी है। चारों कालेजों के विद्यार्थियों की परीक्षा अब जिला मुख्यालय पर स्थित सीएसएन पीजी कालेज में होगी। इस संबंध में पत्र निर्गत होने के बाद संबंधित चारों महाविद्यालयों में खलबली मच गई है। वहीं विद्यार्थी भी असमंजस में हैं।
बोर्ड की परीक्षाओं की तरह ही विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में भी नकल के लिए जनपद बदनाम रहा है। भाजपा सरकार में जिला प्रशासन ने परीक्षाओं को लेकर खासी सख्ती दिखाई, लेकिन फिर भी कुछ महाविद्यालयों में नकल होती रही। शिकायत मिलने पर कानपुर विश्वविद्यालय ने जांच कराई थी। जांच में जनपद के पटेल श्री टीकाराम डिग्री कालेज सांई बगदाद, दिव्य कृपाल महाविद्यालय गोसवा मल्लावां, श्री शिव दयाल महाविद्यालय सेमरा चौराहा और राजेश्वरी अनिल कुमार महाविद्यालय हरदोई को सामूहिक नकल का दोषी पाया गया है। सोमवार को कानपुर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक एसएल पाल ने उक्त चारों महाविद्यालयों की परीक्षा निरस्त कर दोबारा परीक्षा कराने के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक की माने तो कानपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध कुल 44 महाविद्यालयों को परीक्षा में सामूहिक नकल का दोषी पाया गया है। इनमें चार महाविद्यालय हरदोई के हैं।
विज्ञापन


ये रहेगा परीक्षा कार्यक्रम
कानपुर विश्वविद्यालय ने दोबारा परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जनपद में राजेश्वरी अनिल कुमार महाविद्यालय में बीएससी तृतीय वर्ष के बॉटनी द्वितीय पेपर की परीक्षा सात अगस्त को सुबह सात बजे से दस बजे तक सीएसएन डिग्री कालेज में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटेल श्री टीकाराम डिग्री कालेज सांई बगदाद में बीएससी प्रथम वर्ष के रसायन विज्ञान तृतीय और बीएससी तृतीय वर्ष में बॉटनी द्वितीय की परीक्षा भी सात अगस्त को सुबह सात बजे से दस बजे तक सीएसएन डिग्री कालेज में होगी।

दिव्य कृपाल महाविद्यालय गोसवा मल्लावां में बीएसएसी तृतीय वर्ष के बॉटनी द्वितीय पेपर, श्री शिव दयाल महाविद्यालय सेमरा चौराहा में बीएससी द्वितीय वर्ष के रसायन द्वितीय और बीएससी तृतीय वर्ष के फिजिक्स प्रथम पेपर की परीक्षा भी सात अगस्त को दोबारा होगी। बीएससी तृतीय वर्ष के फिजिक्स प्रथम की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। अन्य परीक्षाएं सुबह सात से दस के बीच ही होंगी।

इन छात्रों को देनी होगी परीक्षा
- राजेश्वरी अनिल कुमार महाविद्यालय हरदोई के 64 विद्यार्थियों को दोबारा परीक्षा देनी होगी।
- पटेल श्री टीकाराम महाविद्यालय सांई बगदाद के 289 विद्यार्थी।
- दिव्य कृपाल महाविद्यालय गोसवां के 176 विद्यार्थी
- श्री शिवदयाल महाविद्यालय सेमरा चौराहा के 418 विद्यार्थी दोबारा परीक्षा देंगे।

सामूहिक नकल में चार कालेजों की परीक्षाएं निरस्त
- छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय का मामला
- सात अगस्त को दोबारा होगी परीक्षा, विद्यार्थियों में खलबली
- सीएसएन डिग्री कालेज को बनाया गया परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed