फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ट्रैक्टर से कुचलकर छात्र की मौत

ट्रैक्टर से कुचलकर छात्र की मौत

Tue, 18 Jul 2017 07:02 PM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर से कुचलकर छात्र की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। बुआ के साथ दवाई लेकर लौट रहे छात्र की सड़क पार करते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। भागने का प्रयास कर रहे ट्रैक्टर चालक को ग्रामीणों ने दबोच लिया। पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

शहर कोतवाली क्षेत्र के शंकरपुरबख्स निवासी दिनेश का बेटा सुधांशू (8) कक्षा दो का छात्र था। उसकी बुआ हसेउली निवासी सुभाषा (40) को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। सोमवार को वह सुधांशू के घर आई थी। मंगलवार को वह सुधांशू को लेकर बिलग्राम चुंगी स्थित एक निजी चिकित्सक से इलाज कराने गई थी। दोपहर करीब तीन बजे वह दवाई लेकर टेंपो से शंकरपुरबख्स लौटी। टेंपो से उतरकर सुभाषा किराया देने लगी, तब तक सुधांशू रोड पार करने लगा। इसी दौरान हरदोई की तरफ से जा रहे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ट्रैक्टर छोड़कर भागने का प्रयास कर रहे चालक को ग्रामीणों ने दबोच लिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने ट्रैक्टर समेत चालक को हिरासत में ले लिया। सुधांशू तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उससे बड़ा लकी व छोटा भाई तीन माह का है। मृतक क ा पिता ठेलिया चलाता है। सुधांशू गांव के प्राथमिक स्कूल में कक्षा दो का छात्र था। कोतवाल भगवान सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस संबंध में अभी उन्हें तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


- ट्रैक्टर से कुचलकर छात्र की मौत
- शहर कोतवाली क्षेत्र के शंकरबख्सपुर का निवासी था छात्र
- बिलग्राम चुंगी से बुआ का इलाज करा लौटते समय हुआ हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed