फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   लिफ्ट मशीन पलटी, दबे मजदूर की मौत

लिफ्ट मशीन पलटी, दबे मजदूर की मौत

Sat, 15 Jul 2017 06:30 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 06:30 PM IST
विज्ञापन
लिफ्ट मशीन पलटी, दबे मजदूर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरियावां। पिहानी मजदूरी करने जा रहे मजदूर की लिफ्ट मशीन के नीचे दबकर मौत हो गई। मशीन को ट्रैक्टर से बांधकर ले जाया जा रहा था। मजदूर मशीन पर बैठा था। तभी लिफ्ट का कुंडा टूटने से मशीन खाई में पलट गई।

सांडी थानाक्षेत्र के नेक हातिमपुर निवासी मदनपाल का बेटा रजनीकांत (25) की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण मजदूरी करता था। उसके गांव के ही अरविंद मकान बनवाने का ठेके पर काम कराते हैं। उन्होंने पिहानी में एक मकान बनवाने का ठेका लिया है और गांव के ही मजदूरों को काम के लिए बुलाया था। इसमें रजनीकांत भी था। शनिवार सुबह वह अपने ट्रैक्टर से लिफ्ट मशीन बांधकर पिहानी के लिए निकला था। मजदूरों की संख्या ज्यादा थी। इसके कारण अरविंद व कुछ अन्य मजदूर लिफ्ट मशीन पर बैठ गए। हरियावां थानाक्षेत्र में पिहानी-हरदोई रोड पर चीनी मिल कालोनी के पास ट्रैक्टर में जुड़ा लिफ्ट मशीन का कुंडा टूट गया। इससे मशीन बेकाबू होकर खाई में पलट गई। इससे मशीन पर बैठा रजनीकांत मशीन के नीचे दब गया। मजदूरों ने आनन-फानन में मशीन हटाकर रजनीकांत को बाहर निकाला। हादसे में सिर, सीने और अन्य अंगों में गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की बात कही है। उसके दो बच्चे हैं। एसओ राकेश सिंह ने बताया मामला संज्ञान में है। इस बारे में अभी मृतक के परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



- लिफ्ट मशीन पलटी, मजदूर की दबकर मौत
- सांडी थानाक्षेत्र के नेक हातिमपुर गांव का था युवक
- हरियावां थानाक्षेत्र में लिफ्ट का कुंडा टूटने से हुआ हादसा



फोटो -19, खाई में पलटी लिफ्ट मशीन व मौके पर पुलिसकर्मी व ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed