{"_id":"5c97ca9fbdec22147760f7f4","slug":"171553451679-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ीडीओ बेंहदर को प्रतिकूल प्रविष्टि, अनुदेशक की सेवा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ीडीओ बेंहदर को प्रतिकूल प्रविष्टि, अनुदेशक की सेवा समाप्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। मतदाता जागरुकता संबंधी कार्यक्रमों में रुचि न लेने और विशेष शिविर के दौरान भी अनुपस्थित मिलने पर सीडीओ ने खंड विकास अधिकारी बेंहदर को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। लोनहरा में अनुपस्थित अनुदेशक की सेवा समाप्त कर दी है।
आयोग के निर्देश पर जिले में समस्त 3431 बूथों पर मतदाता चौपालों का आयोजन रविवार को किया गया। कम मतदान प्रतिशत वाले 120 बूथों पर मतदाता चौपाल भी लगाई गई। चौपालों को संबोधित करने के लिए 60 अधिकारी नामित किए गए थे। सीडीओ आनंद कुमार ने मतदाता जागरुकता कार्यक्रमों में लगे बीडीओ और अन्य कर्मियों की उपस्थिति जांची। इस दौरान उन्हें बीडीओ बेंहदर संध्या रानी अनुपस्थित मिलीं। उनसे फोन पर बात की तो जल्द पहुंचने की बात कही। काफी देर तक बीडीओ के न पहुंचने पर सीडीओ ने उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी। उन्होंने लोनहरा में भी चौपाल को संबोधित किया। यहां अनुदेशक विवेक कुमार सिंह अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने उनकी सेवा समाप्ति की संस्तुति कर दी। इसकी जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी पुलकित खरे को दी गई है।